गुरुवार, 7 मई 2020

जुई में मार्केट कमेटी चेयरमैन से मारपीट करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

जुई में मार्केट कमेटी चेयरमैन से मारपीट करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
जुई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी चेयरमैन के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान में घायल मार्केट कमेटी चेयरमैन जुई बिचली निवासी संजय कुमार ने बताया कि चार मई को वह मंडी में एक दुकान के बाहर बैठा था। तभी जुई बिचली निवासी सुरेश उसके पास आया और डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद जुई कलां निवासी सुरेंद्र व सुरेंद्र पुत्र सुरेश भी मौके पर पहुंचे और उसे पीटने लगे। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। इस दौरान उसकी जेब से 96 हजार रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने घायल चेयरमैन के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुई में मार्केट कमेटी चेयरमैन से मारपीट करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
सेक्टर-13 में संचार कॉलोनी की सड़क बनने के लिए खुदाई करती जेसीबी।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends