गुरुवार, 7 मई 2020

सेक्टर-13 में संचार कॉलोनी की 12 बरस से टूटी सड़क का निर्माण कार्य शुरू एनजीटी की रोक से अधर में लटका महम मार्ग से काॅलेज रोड भी जल्द बनेगा

सेक्टर-13 में संचार कॉलोनी की 12 बरस से टूटी सड़क का निर्माण कार्य शुरू एनजीटी की रोक से अधर में लटका महम मार्ग से काॅलेज रोड भी जल्द बनेगा
सेक्टर 13 स्थित संचार कॉलोनी सड़क का निर्माण कार्य बुधवार को लगभग 12 वर्षों के बाद शुरू हुआ। शुक्रवार तक महम रोड से कॉलेज मोड़ तक के अधूरे पड़े सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। दोनों मार्गों के निर्माण पर लगभग एक करोड़ 30 लाख की राशि
खर्च होगी।
शहर में 150 सड़क व गलियों का निर्माण का कार्य अधूरा है। पिछले वर्ष बढ़ते प्रदूषण के कारण एनजीटी ने निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध हटने के बाद नवंबर माह में मौसम 8 डिग्री से कम होने के कारण रोड़ी व तारकोल से बनने वाले मार्गों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। फिर कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगने से कार्य आरंभ नहीं हुआ।
अब बेहद जरूरी मार्गों का ही स्वीकृति लेने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। दोनों मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिसके कारण आवागमन में बाधा बनी हुई थी। नगरपरिषद ने दोनों मार्गों की स्पेशल स्वीकृति ली है। इसी के तहत बुधवार को सेक्टर 13 स्थित संचार कालोनी से वीकर सेक्शन तक जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस पर लगभग 30 लाख की लागत आएगा।
दो किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब96 लाख रुपये की आएगी लागत
महम रोड से हांसी रोड स्थित कालेज रोड तक दो किलोमीटर लंबी सड़क क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग का निर्माण कार्य पिछले वर्ष नंवबर में शुरू हुआ था लेकिन एनजीटी के निर्माण कार्याें पर प्रतिबंध के बाद कार्य बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन से पूर्व फिर से इस मार्ग का कार्य शुरू हुआ लेकिन कुछ दिन बाद भी लॉकडाउन के कारण कार्य को बंद करना पड़ा था। अब नगरपरिषद ने इस अधूरे पड़े मार्ग का निर्माण कार्य फिर शुरू करवाने का फैसला लिया है। इसी के तहत शुक्रवार तक इस मार्ग का कार्य शुरू हो जाएगा। जिस पर लगभग 96 लाख की लागत आएगी।
ये होगा लाभ
  • दोनों मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त हालत में है। संचार कालोनी मार्ग के निर्माण से सेक्टर 13 व वीकर सेक्शन के लगभग 20 हजार निवासियों को लाभ मिलेगा। लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
  • महम रोड से कालेज रोड तक के मार्ग का निर्माण होने से 50 हजार से ज्यादा लोगों का लाभ मिलेगा। इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार भारी वाहन गुजरते हंै। हजारों अन्य वाहन भी इस मार्ग से गुजरते हंै। यह मार्ग हांसी रोड को महम रोड तक जोड़ता है।
  • दोनों क्षतिग्रस्त मार्गों से जब वाहन गुजरते हैं तो धूल उड़कर आसपास के घरों तक पहुंचती है। सड़क बनने से लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।
सेक्टर वासियों को राहत
सेक्टर-13 निवासी सेवानिवृत्ति शिक्षा बोर्ड के सचिव राम कुमार गर्ग, तेजपाल तंवर, महेंद्र परुथी, संदीप वधवा, संजय अरोड़ा, जय भगवान शर्मा, डॉक्टर विनोद शर्मा, सुभाष आदि ने सड़क मार्गों का निर्माण कार्य शुरू करवाने पर नगर परिषद के चेयरमैन रण सिंह यादव, वार्ड पार्षद मुकेश रहेजा आदि का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संचार कॉलोनी की सड़क जर्जर अवस्था में थी। इस सड़क का निर्माण लगभग 12 वर्ष पहले हुआ था।
सेक्टर-13 में संचार कॉलोनी की 12 बरस से टूटी सड़क का निर्माण कार्य शुरू एनजीटी की रोक से अधर में लटका महम मार्ग से काॅलेज रोड भी जल्द बनेगा
सेक्टर-13 में संचार कॉलोनी की सड़क बनने के लिए खुदाई करती जेसीबी।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends