शनिवार, 9 मई 2020

मानव सेवा कर अपना फर्ज निभा रहे रेडक्राॅस के स्वयं सेवक: डीसी


डीसी धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा कि मानव सेवा के लिए हरियाणा रेडक्राॅस समर्पित भाव से काम कर रही है। जिस देश व प्रदेश के लोग समाज और मानवता के लिए समर्पित हो जाए तो वह राष्ट्र प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अंतर्राष्ट्रीय रेडक्राॅस दिवस पर सभी लोगों को समाज सेवा करने का संकल्प लेने की जरूरत है। धीरेन्द्र खड़गटा शुक्रवार को रेडक्राॅस भवन में रेडक्राॅस की 100वीं जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले धीरेन्द्र खड़गटा, एसडीएम अश्विनी मलिक, जिला रेडक्राॅस सचिव कुलबीर मलिक, डाॅ. राजेन्द्र सैनी ने दीपशिखा प्रज्जवलित कर विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थापक सर जीन हैनरी डयूनंट के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। इसके पश्चात राज्य सरकार द्वारा निर्धारित थीम का अनुसरण करते हुए रेडक्राॅस कर्मचारियों और इस सोसाइटी के स्वयं सेवकों पर गुलाब के फूलों वर्षा कर तथा तालियां बजाकर स्वागत किया।
धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा कि आज रेडक्राॅस को भारत में स्थापित हुए 100 साल हो गए है। पूरे देश में रेडक्राॅस की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। रेडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूना ने विश्व युद्घ के दौरान सैनिकों की सेवा करने के साथ-साथ मानव सेवा करने के उदेश्य से रेडक्रास की स्थापना की थी । लेकिन समय के बदलाव के साथ-साथ रेडक्राॅस में परिवर्तन लाया गया । अाज पूरे विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है, इस महामारी में भी रेडक्रास के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयं सेवक फ्रंटलाइन पर आकर लोगों की सेवा कर रहे है। इस सोसाइटी से जुड़े स्वयं सेवक घर-घर जाकर लोगों को चिकित्सा और भोजन की सेवाएं देने का काम कर रहे हैं।
एसडीएम अश्विनी मलिक ने कहा कि भारत सेवा के लिए जाना जाता है। इसलिए भारत में रेडक्राॅस के जरिए जनसेवा के कारवां को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान देश में नर सेवा को नारायण सेवा समझकर लोग कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने में बढ़चढ़कर भाग ले रहे है।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends