शनिवार, 9 मई 2020

पिहोवा में भी अब रोस्टर के तहत खुलेंगी दुकानें


लॉकडाउन में बाजार खुलने की छूट मिल चुकी है। पहले पिहोवा में हफ्ते में तीन दिन दुकानों के अनुसार खोलने के दिन तय किए गए थे, लेकिन बाजारों में भीड़ जुटने से सोशल डिस्टेंस की चुनौती खड़ी हो गई। ऐसे में पिहोवा में भी अब नए रोस्टर के अनुसार दुकानें खुलेंगी। दुकानों को खोलने का लेफ्ट-राइट व ओड-ईवन फार्मूला तय कर दिया गया है। इन दुकानों को खोलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा। 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी रहेगी।
एसडीएम सोनू राम ने कहा कि सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालना करते हुए प्रत्येक दुकान के सामने 6 फीट की दूरी के निशान अंकित करने होंगे। प्रत्येक दुकान पर हैंड सेनिटाइजर होना चाहिए। दुकान के कांउटर, डेस्क और कुर्सियों को दिन में दो बार सेनिटाइज किया जाना चाहिए। दूध-डेयरी की दुकानों को छाेड़कर सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य पदार्थो वाले स्थानों पर बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी। इस प्रकार के संस्थान सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पैकिंग और होम डिलीवरी ही कर सकेंगे।
सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खुलेंगी लेफ्ट की दुकानें
नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में अब सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रशासन द्वारा निर्धारित किए लेफ्ट साइड की सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ-साथ एचएसवीपी की ओड संख्या की दुकानें इन दिनों में खोलने की अनुमति होगी, लेकिन मॉल को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
राइट व इवन दुकानें खुलेंगी मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को
राइट साइड की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खोली जाएंगी। एचएसवीपी की इवन संख्या की दुकानें भी इन निर्धारित दिनों में खोली जा सकेंगी। इन दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोला जा सकेगा, लेकिन मॉल को खोलने की अनुमति नहीं होगी।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends