मंगलवार, 19 मई 2020

शिव प्रसाद दादरी, धर्मेंद्र पानीपत, श्याम लाल सोनीपत और नरहरि होंगे फतेहाबाद के डीसी

शिव प्रसाद दादरी, धर्मेंद्र पानीपत, श्याम लाल सोनीपत और नरहरि होंगे फतेहाबाद के डीसी
प्रदेश सरकार ने 4 जिलों के डीसी समेत 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोनीपत के डीसी अंशज सिंह को हाउसिंग फॉर ऑल का निदेशक, हाउसिंग बोर्ड का मुख्य प्रशासक व हाउसिंग विभाग का विशेष सचिव लगाया है। चरखी दादरी के डीसी श्याम लाल पूनिया को सोनीपत का डीसी बनाया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव व कॉन्फेड के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद को चरखी दादरी का डीसी लगाया है। पानीपत की डीसी हेमा शर्मा को वित्त विभाग की विशेष सचिव व हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की प्रबंध निदेशक बनाया है।
फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त धर्मेंद्र सिंह को पानीपत का डीसी लगाया है। फतेहाबाद के डीसी रवि प्रकाश गुप्ता को स्वर्ण जयंती वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक बनाया है। हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक व अतिरिक्त आवास आयुक्त (नामित), हरियाणा भवन, नई दिल्ली नरहरि सिंह बांगर को फतेहाबाद का डीसी लगाया है। शासन सुधार प्राधिकरण के निदेशक रिपुदमन सिंह ढिल्लों को कॉन्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया है। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक व पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक संजीव वर्मा को हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। डॉ. शालीन को वित्त विभाग का अतिरिक्त सचिव व हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।



Shiv Prasad Dadri, Dharmendra Panipat, Shyam Lal Sonipat and Narhari will be DC of Fatehabad

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends