गुरुवार, 7 मई 2020

कार की टक्कर से जेठानी की मौत, देवरानी घायल


शहर के वाल्मीकि चौक के निकट पैदल दूध लेने जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी को मामूली चोटें आई हैं। कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
पुलिस को दिए बयानों में सीएमके कॉलेज रोड स्थित इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी महिला मंजू ने बताया कि बीते दिवस की सुबह वह अपनी जेठानी पूनम के साथ पैदल दूध लेने के लिए आईटीआई चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी जेठानी रोड पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे मामूली चोटें आई। उसने तुरंत परिजनों को सूचित कर एंबुलेंस की मदद से पूनम को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पूनम ने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। बाद में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सौंप दिया।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends