गुरुवार, 7 मई 2020

कैश लेन-देन के बाद हाथों को सेनेटाइज जरूर करें, शाॅपिंग के समय लाेग खुद डिस्टेंस रखें ताे दी जा सकती है काेराेना काे मात


(संदीप बिश्नाेई)प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जिले में लाेग बेवजह बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे, मगर विदेशों में लोग सतर्क हैंै। विदेशाें में जहां कैश के लेन-देन में एहतियात बरत रहे हैं, वहीं खरीदारी करते समय लाेग खुद ही 6-6 फीट की दूरी बना लेते हैं। हाथ सेनेटाइज कर रहे हैं। अास्ट्रेलिया, जर्मनी और कनाड़ा में रह रहे हिसार के छात्र साेशल मीडिया के जरिये जागरूक कर रहे हैं। विदेशों की तर्ज पर ही काेराेना से बचाव के लिए लाॅकडाउन की पालन की अपील कर रहे हैं।
विष्णु: बर्लिन में लोग रूल फॉलो करते हैं, क्लास बंद, घर पर ऑनलाइन स्टडी
गांव पारता के विष्णु ने बताया कि वह जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और आतिथ्य में एमए कर रहा हूं। यहां के लाेग सरकार के आदेश का पालन करते हैं। सरकार द्वारा बताए गए सभी नियमाें का पालन करते हैं। लेकिन काेराेना के चलते अभी क्लास बंद हैं। घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ती है। घरवालाें की भी याद ज्यादा आती है।
अतुल: कनाडा में सख्ती है, यहां लोग बिना मास्क के बाहर नहीं निकलते
कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे काजलहेडी के अतुल ने बताया कि काेराेना के कारण सब बंद है। पढ़ाई ऑनलाइन करते हैं। फूड फैक्ट्री में काम कर करता हूं इसलिए मेरा काम चल रहा है। खाने पीने के सभी स्टाेर खुले हैं। मार्केट में लाेग उचित दूरी बनाते हैं। बिना मास्क बाहर नहीं निकलते। दुकानदाराें ने कैश व स्वाइप से पैमेंट लेना बंद कर दिया है। ऑनलाइन ही पैमेंट हो रही है।
कीमती: ऑस्ट्रेलिया में काम बंद, घर में सेफ्टी रूल फॉलो कर रहा
मेरा नाम कीमती है मैं ऑस्ट्रेलिया में रहता हूं। विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहा हूं, लेकिन कोरोना की वजह से मेरी ऑनलाइन क्लास लगती है जिससे पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही है। बडोपल के कीमती कहते हैं कोरोना की वजह से काम पूरी तरह से बंद हो गया है, मैं घर पर ही रह कर सेफ्टी रूल फॉलो कर रहा हूं।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends