बुधवार, 20 मई 2020

राज्य सरकार किसानों को सरसों और गेहूं पर अतिरिक्त बोनस दे: फरटिया

राज्य सरकार किसानों को सरसों और गेहूं पर अतिरिक्त बोनस दे: फरटिया
कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख राजबीर सिंह फरटिया ने कहा है कि सरकार किसानों को सरसों और गेहूं पर अतिरिक्त बोनस दे। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश की मंडियों में किसानों का फसल उत्पादन की देरी से खरीद शुरू हुई। फसल कढ़ाई से लेकर मंडिय़ों तक लाने में किसान को मजदूरों के अभाव में महंगी मजदूरी चुकता की गई। ऐसे में किसान को मौजूदा समर्थन भावों के मुकाबले कहीं अधिक खर्च वहन करना पड़ा है। ऐसी विपदा की स्थिति में सरकार का दायित्व बनता है कि वो किसानों को उनकी फसल उत्पादक जींसों पर बोनस देकर किसान को आर्थिक लाभ पहुंचाए। पूर्व चेयरमैन ने सरकार से सरसों उत्पादन पर कम से कम 5सौ तथा गेहूं पर 2 सौ रुपये का बोनस देने की मांग की है। राजबीर सिंह ने बहल मंडी के खरीद केंद्र का दौरा किया और किसानों व आढ़तियों से चर्चा की। किसानों से खरीद केंद्र पर पेश आ रही समस्याओं व सुविधाओं के अभाव पर मंडी प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया और कहा कि वैकल्पिक खरीद केंद्रों पर किसान व आढ़ती दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।



State government should give additional bonus to farmers on mustard and wheat: Fartia




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends