बुधवार, 20 मई 2020

बाबा मुंगीपा गोशाला के गोदाम में आग लगने से 500 क्विंटल तूड़ी जलकर राख

बाबा मुंगीपा गोशाला के गोदाम में आग लगने से 500 क्विंटल तूड़ी जलकर राख
मंगलवार सुबह बाबा मुंगीपा गोशाला के तूड़ी गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें करीबन 500 क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया वरना गोदाम में रखी करीबन 25 सौ क्विंटल तूड़ी में आग भड़क सकती थी, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हो सकता था।
बाबा मुंगीपा गोशाला के प्रधान सतपाल दुहन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीबन 7 बजे गोशाला के कर्मचारी तूड़ी लेने के लिए जैसे ही गोदाम में गए तो गोदाम में से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गोशाला मैनेजर पं. रामदयाल शर्मा को सूचना दी मैनेजर ने आनन-फानन में आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोशाला प्रधान ने बताया कि तूड़ी के गोदाम में करीबन 2500 क्विंटल तूड़ी रखी हुई थी, जोकि सीजन के चलते अभी खेतों में से लाकर गउओं को खिलाने के लिए पूरे साल के लिए स्टॉक किया हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।



Baba Mungipa Goshala warehouse burnt to ashes 500 quintals




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends