आने वाले सप्ताह में गर्मी के लोगों को और सताने का अनुमान है। हालांकि आसमान में बादल छाने की संभावना भी जताई गई है। इससे लोगों को सूर्य के चुभन से थोड़ी राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य रहते हुए 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 23.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग की ओर से पहले ही की गई भविष्यवाणी के मुताबिक आसमान में बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। हवा की दिशा वेस्ट और साउथ-रही। हवा की अधिकतम स्पीड 14 और न्यूनतम 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
22 व 23 मई को बढ़ेगा तापमान, आसमान साफ रहेगा
विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाला सप्ताह गर्मी वाला रह सकता है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री 22 और 23 मई को रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री 23 मई को रह सकता है। 22 और 23 मई को आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की ओर से की गई है। 22 मई से पहले आसमान में सूरज बादलों के बीच लुका-छिपी कर सकता है।
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 तक पहुंचा
दिल्ली में बनी हुई गर्मी की वजह से एयर क्वालिटी भी खराब हो गई। दिल्ली की एयर क्वालिटी मॉडरेट के बॉर्डर पर रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 पहुंच गया। दिल्ली के अलावा नोएडा में यह 160, ग्रेटर नोएडा में 154, गाजियाबाद में 208 और गुड़गांव में 158 दर्ज किया गया। दिल्ली की एयर क्वालिटी सोमवार को खराब की श्रेणी में पहुंच सकती है।
0 coment rios:
Hi friends