बुधवार, 20 मई 2020

बिना नंबर की दुकानें बंद करके काम करते मिले दुकानदार, 14 दुकानों के काटे चालान

बिना नंबर की दुकानें बंद करके काम करते मिले दुकानदार, 14 दुकानों के काटे चालान
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को लॉकडाउन के नियमों उल्लंघन करने वाले 14 दुकानदारों के 22 हजार रुपए के चालान काटे। इसे लेकर अब व्यापारियों में नाराजगी भी बढ़ने लगी है और उनकी ओर से समय बढ़ाने की मांग की जाने लगी है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने झज्जर रोड, रेलवे रोड, फाेटाे वाली गली, पालिका बाजार, भिवानी राेड, हिसार राेड, दिल्ली राेड, माता दरवाजा, जींद बाईपास पर निरीक्षण किया। दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे राेड पर जूती की दुकान में अंदर काम किया जा रहा था, लेकिन लोगों को पता न चले, इसके लिए बाहर से ताला लगाकर अाैर निगरानी रखने के लिए दुकान के बाहर बंदे काे बैठा दिया गया था। अंदर ग्राहकों काे जूती बेची जा रही थी। टीम काे बिना नंबर की दुकान खुलने की सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंच गई अाैर जूती बेच रहे दुकानदार काे दुकान सील करने की धमकी दी ताे दुकानदार ने अंदर से दुकान खाेल दी। दुकान के अंदर जाकर टीम ने देखा ताे 4 से 5 लाेग बाहर निकले। इस पर दुकानदार का तीन हजार रुपए का चालान काट डाला अाैर अागे चलकर इसी गली में दाे स्पाेर्ट्स की दुकानें भी खुली मिली। उन दोनों दुकानदारों के भी एक-एक हजार रुपए के चालान काटे गए।
पालिका बाजार में 6 दुकानों के काटे चालान : दोपहर डेढ़ बजे नगर निगम की टीम पालिका बाजार पहुंची ताे वहां पर मोबाइल की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई नजर अाई। टीम ने यह दृश्य देखते ही 6 मोबाइल दुकानदारों के चालान काट डाले अाैर अागे के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए चेतावनी दे डाली। शाम काे 5 बजे के बाद माता दरवाजा पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खुली मिली, जिसका एक हजार रुपए का चालान काटा गया।
शाम 5 बजे के बाद खोली दुकान, काटा चालान : जींद बाईपास पर शाम काे 5 बजे के बाद खुली मिली 3 दुकानों के दाे-दाे हजार रुपए के चालान काट डाले अाैर एक दुकान का 1000 रुपए का चालान काटा। सभी दुकानों काे बंद करा डाला अाैर अागे से 5 बजे के बाद दुकानें ना खाेलने के लिए चेतावनी दी गई।
टीम में ये रहे मौजूद : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालाें के चालान काटने के लिए बनाई हुई टीम के सदस्य एलओ सुरेंद्र गोयल के मार्गदर्शन में एएसआई परमजीत, एएसआई कृष्ण लाल, एएसआई संदीप राठी, एएसआई सुमित फौगाट, एएसआई नरेंद्र, एएसआई सुशील कुमार अादि सदस्य मौजूद रहे।



Shopkeepers found working closed without number shops, 14 shops cut challans




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends