बुधवार, 29 अप्रैल 2020

तलवाड़ा : वाहनों और आने-जाने वालों का नोट किया जा रहा पता

तलवाड़ा : वाहनों और आने-जाने वालों का नोट किया जा रहा पता
हिमाचल सरकार द्वारा बाहर फंसे लोगों को दूसरे राज्यों से लाने के लिए मिली छूट के बाद मंगलवार को दूसरे दिन स्वां नदी के पंजाब पुलिस के नाके से अनेक वाहन हिमाचल की तरफ गुजरे । इस नाके पर तलवाड़ा पुलिस के एएसआई नरेश कुमार के अगुवाई में पुलिस पार्टी आते जाते वाहनों के चेकिंग कर रही है । नरेश कुमार ने बताया कि सभी चालकों के मोबाइल नम्बर तथा नाम पता तथा वाहन नम्बर तथा कहा से आये हो तथा कहा जाना है सब कुछ नोट किया जा रहा है ।

27 अप्रैल को इस नाके से पंजाब की तरफ से हिमाचल की तरफ 113 निजी कार व टैक्सी वाहन गुजरे। इसी तरह आज 28 अप्रैल दोपहर तक 114 निजी वाहन इस नाके से निकले । इन वाहनों में चंडीगढ़, बद्दी, अंबाला, दिल्ली गगरेट समेत कई शहरों से लोग अपने बच्चों व अन्य परिजनों को लेकर आए हैं। हर वाहन की यहां चेकिंग हो रही।

तलवाड़ा : वाहनों और आने-जाने वालों का नोट किया जा रहा पता
Talwara: Noting address of vehicles and passengers




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends