बुधवार, 29 अप्रैल 2020

लाॅकडाउन के बावजूद पौंग डैम प्रशासन ने 80 दिहाड़ीदारों को निकला

लाॅकडाउन के बावजूद पौंग डैम प्रशासन ने 80 दिहाड़ीदारों को निकला
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अधीन दिहाड़ी पर कार्यरत करीब 80 मजदूरों को प्रबंधन ने काम से निकाल दिया है। मजदूर नेता पंचम लाल हरभजन सिंह इंदरजीत सिंह रमेश कुमार ने बताया कि प्रबंधन ने लाॅकडाउन के बावजूद काम से हटा दिया है, जो गरीबों से अन्याय है जबकि प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं करने के निर्देश जारी किए हुए हैं। मजदूरों ने बताया कि वह बीबीएमबी के आरएम डीविजन टाउनशिप डीविजन तथा पौंग डैम डिविजन में काम करते आ रहे हैं।

अब हम कहां जाएं। मजदूरों ने एक पत्र डीसी होशियारपुर व एक चेयरमैन बीबीएमबी को भेजकर न्याय की मांग की है। उधर, इस मामले पर जब बीबीएमबी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अशोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मजदूर दिहाड़ी पर कार्यरत थे। अब इनकी सेक्शन खत्म हो गई है। इस कारण इन्हें हटाना पड़ा है। अब बरसात शुरू होते ही इन्हें डिमांड के मुताबिक फिर काम दिया जाएगा।

लाॅकडाउन के बावजूद पौंग डैम प्रशासन ने 80 दिहाड़ीदारों को निकला
Despite the lockdown, Pong Dam administration evacuates 80 daily wage earners




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends