लाॅकडाउन की पालना को लेकर शुक्रवार को देवली एसडीएम अनीता खटीक ने दूनी सहित कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने को प्रेरित किया। इस दौरान अनावश्यक घूम रहे आरएसी जवान की कार जब्त की।
टोंक नवीं आरएसी में तैनात एक कांस्टेबल अपनी कार लेकर अपने साथियों के साथ कृषि मंडी की और से आ रहा था।
एसडीएम अनीता खटीक ने कार रुकवाकर उनसे पूछताछ की।
उसके पास टोंक से दूनी आने-जाने तक का अनुमति पत्र नहीं मिला।
इस पर सीआई घनश्याम मीणा को वाहन को जब्त करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने कार जब्त कर ली। एसडीएम ने बताया कि इस मामले की शिकायत आरएसी कमांडेंट से की जाएगी।
Click here to see more details


0 coment rios:
Hi friends