बुधवार, 29 अप्रैल 2020

बसंत विहार में दुकान में घुसे चोर, 9 पंखे ले गए, हैरानी, यहां 24 घंटे पुलिस का नाका

बसंत विहार में दुकान में घुसे चोर, 9 पंखे ले गए, हैरानी, यहां 24 घंटे पुलिस का नाका
चोरों ने सोमवार रात बसंत विहार में एक दुकान से 9 फराटे पंखे चुरा लिए। हैरानी की बात कि जिस जगह चोरी हुई वहां इन दिनों 24 घंटे के लिए नाकाबंदी है जबकि यहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर डीसी का निवास स्थान है।विजय कुमार ने बताया कि उनका लाइट एंड साउंड का काम है। उन्होंने अपने घर में साथ लगती दुकान जिसका मालिक प्रेमगढ़ निवासी अमरजीत सिंह है, उन्होंने करीब 25 फर्राटे पंखे रखे थे।

मंगलवार सुबह जब अमरजीत सिंह दुकान पर आए, तो उन्होंने बताया कि उनके कई पंखे चोरी थे। उन्होंने जांच की तो देखा कि चोरों ने कमरे की खिड़की की सलाखें तोड़ीं और वही से अंदर घुसकर पंखे चुरा लिए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि हैरत की बात है कि इस दुकान के साथ पुलिस का नाका लगा हुआ है।

 यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है।एसएचओ गोविंदर बंटी ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जहां चोरी हुई वहां पास ही चौक में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं जिनमें सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी सही ढंग से दे रहे हैं और कही भी लापरवाही नजर नहीं आ रही। कोई भी अन्य व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा। कहा कि गहनता के साथ मामले की जांच कर रहे हैं।

बसंत विहार में दुकान में घुसे चोर, 9 पंखे ले गए, हैरानी, यहां 24 घंटे पुलिस का नाका
Thieves entered shop in Basant Vihar, took 9 fans




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends