बुधवार, 29 अप्रैल 2020

जिले से 23 बसों में जम्मू-कश्मीर के लिए भेजे 567 लोग

जिले से 23 बसों में जम्मू-कश्मीर के लिए भेजे 567 लोग
जिले में रह रहे जम्मू-कश्मीर के 567 व्यक्तियों को मंगलवार काे निशुल्क बसों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कर्फ्यू के चलते उक्त लोग यहां फंसे हुए थे, जिन्हें जिले के अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया था व यहीं उनके खाने पीने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

उन्होंने कहा कि आज इन व्यक्तियों को 23 बसों में जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया है। सब-डिवीजन गढ़शंकर में एसडीएम हरबंस सिंह के नेतृत्व में 8 बसों के माध्यम से 197 व्यक्तियों को रवाना किया गया।

इसके अलावा एसडीएम अमित महाजन के नेतृत्व में सब-डिवीजन होशियारपुर में 143 व्यक्तियों को 6 बसों के माध्यम से भेजा।

एसडीएम दसूहा ज्योति बाला के नेतृत्व में सब-डिवीजन दसूहा से 6 बसों के माध्यम से 148 व्यक्तियों के अलावा एसडीएम अशोक कुमार के नेतृत्व में सब-डिवीजन मुकेरियां से 79 व्यक्तियों को 3 बसों से जम्मू-कश्मीर भेजा।

रमजान पर पंजाब की खुशहाली के लिए दुआ करुंगा : अहमद

एजाज अहमद शाह ने बताया कि रमजान पर पंजाब सरकार ने जो तोहफा दिया है, वे दिल से कबूल है। उन्होंने बताया कि अब हम घर जाकर रोजा रखेंगे व पंजाब की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। नजीर अहमद ने बताया कि रवे हर रोज दुआ करते थे कि अपने घर जाकर रोजा रखें। आज घर जाते समय बहुत खुशी हो रही है। मोहम्मद शफी भट्ट व मोहमद यूसूफ ने बताया कि उनको होशियारपुर जिले में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

जिले से 23 बसों में जम्मू-कश्मीर के लिए भेजे 567 लोग
567 people sent in 23 buses from the district to Jammu and Kashmir







SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends