
जिले में शुक्रवार शाम 7 बजे तक आई कोरोना की सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। ऐसे में जिला अब तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिलने से पूरी तरह सुरक्षित माना जा रहा है। यह बात अलग है कि चिकित्सा विभाग को 21 लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके अलावा शुक्रवार को क्वारैंटाइन किए गए 40 नए लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने हैं।
जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. बी.एल. मीना ने बताया कि जिले में अब तक कुल 628 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें अकेले सवाई माधोपुर क्षेत्र के 442 है। शेष गंगापुर सिटी क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक 173 नमूने रिपिट हो चुके हैं। जबकि 455 लोगों के फर्स्ट सेंपल लेकर जांच का काम किया गया है।
जानकारी के अनुसार कोटा से भेजी गई 177 जांच रिपोट्र 156 की रिपोर्ट जांच ।
इनमें से कुछ रिपोर्ट रात तक आने की उम्मीद है। इसी प्रकार जयपुर भेजी गई रिपोर्ट में से अभी 21 रिपोर्ट का इंतजार है।
शाम को यहां से 30 नए लोगों के प्रथम नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
अब तक 455 लोगों के नमूने फर्स्ट सेंपल की स्टेज पर है। फर्स्ट स्टेज सेंपल वाले लोगों में अभी 141 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
जहां तक क्वारैंटाइन लोगों की संख्या का सवाल है, शुक्रवार शाम तक सवाई माधोपुर क्षेत्र में अस्पताल से बाहर लोगों की संख्या 196 थी एवं जिला अस्पताल में क्वारैंटाइन लोगों की संख्या 75 थी। इसके अलावा शुक्रवार को यहां पर कुल 30 नए लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
इन सभी लोगों के नमूने शुक्रवार शाम को लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। डॉ. बी.एल. मीना ने बताया कि यहां क्वारैंटाइन किए गए लोगों में से अब तक 53 लोगों को पूरे 14 दिन का क्वारैंटाइन समय पूरा करने के बाद सही हालत में उनके घर भेजा जा चुका है।
मीना ने इस बात की खुशी जाहिर की कि लोगों एवं सरकारी तंत्र की सतर्कता एवं देवीय कृपा से अब तक सब कुछ कुशल है।
Click here to see more details
0 coment rios:
Hi friends