रविवार, 19 अप्रैल 2020

बुजुर्गों की तुलना में प्रदेश के युवा अधिक संक्रमित; कुल 1351 रोगियों में 40 साल तक की उम्र के 826 लोग, 70 वर्ष से अधिक के 33 पुरुष व महज 7 महिलाएं ही रोगी


प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों का ट्रेंड दुनिया के अन्य देशों के विपरीत चल रहा है। प्रदेश में अब तक मिले 1351 पॉजिटिवकेस में 62 फीसदी लोग 40 वर्ष तक की आयु के हैं। दुनिया के दूसरे देशों में 60 वर्ष से अधिक आयु के कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं। चौंकाने वाला तथ्य यह है किराजस्थान में 60 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों का प्रतिशत कुल का 10.88 फीसदी ही है।

इससे स्पष्ट हो रहा है कि राजस्थान में बुजुर्ग बहुत कम संक्रमित हुए और युवा वर्ग को कोरोना ने ज्यादा चपेट में लिया। 70 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं तो 1351 रोगियों में से केवल 7 ही पाॅजीटिव पाई गई हैं जो कुल का केवल 2.73 फीसदी हैं। करीब 23 फीसदी मरीज अधेड़ उम्र के हैं जो 40 से 59 वर्ष तक की आयु के हैं। राहत की खबर यह है कि प्रदेश में 15 अप्रैल को लाॅक डाउन-2 शुरू होने के बाद से संक्रमितों की वृद्धि दर गिरी है।

एसीएस हैल्थ रोहित कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व की गति से यदि संक्रमितों में बढ़ोतरी होती तो अब तक 1679 कोरोना केस होते प्रदेश में, लेकिन 18 अप्रैल तक 1351 हैं जो अनुमानित से 328 कम हैं।



सर्वाधिक 22% रोगी 20 से 30 साल के

प्रदेश में 1351 रोगी हैं। दस वर्ष तक के रोगियों का प्रतिशत 5.93, 10 से 20 वर्ष तक का 15.75%, 20 से 30 वर्ष के 22.22%, 30 से 40 साल के 19.53%, 40 से 50 साल के 13.59%, 50 से 60 साल के 11.33%, 60 से 70 वर्ष के 8.09%, 70 से 80 वर्ष के 2.48% और 80 से 90 वर्ष के 1.08% रोगी हैं।

1 साल से कम के 4 बच्चे भी संक्रमित

प्रदेश में कुल रोगियों में से 826 रोगी 40 वर्ष से कम के हैं। यह कुल का 62% हैं। एक साल से कम आयु के दो बालक-दो बालिका, एक से 10 वर्ष के 36 लड़के, 42 लड़कियां, 11 से 20 वर्ष के 134 लड़के व 80 लड़कियां, 21 से 30 वर्ष के 192 युवा व 96 युवतियां, 31 से 40 वर्ष तक के 157 पुरुष व 85 महिला, 41 से 50 वर्ष के 112 पुरुष व 58 महिला, 51 से 60 वर्ष के 91 पुरुष व 52 महिला हैं। 61 से 70 वर्ष के 77 पुरुष व 30 महिलाएं, 71 से 80 वर्ष के 24 पुरुष व 4 महिलाएं तथा 81 से 90 वर्ष में 9 पुरुष और 3 महिलाएं हैं।

The youth of the state are more infected than the elderly; In total 1351 patients, 826 people up to the age of 40 years, 33 men over 70 years and only 7 women patients.

Click here to see more details

                                        







Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews



Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends