रविवार, 15 मार्च 2020

आंधी के साथ बारिश से गिरे पेड़, छप्पर उड़े, बिजली गुल


खेती को भी नुकसान

रविन्द्रनगर निवासी किसान कृष्णा विश्वास ने बताया कि बरसात व ओला वृष्टि से सब्जी की खेती को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही फूलों की खेती पर भी असर पड़ा है। खेतों में अभी गेंदा सहित ग्लेडियस लगे हैं, जिसे ओलों से क्षति पहुंची है।

अांधी और बारिश के कारण घरों को पहुंचा नुकसान।

सूरजपुर/ बिहारपुर| जिले में आंधी के साथ तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान में आ गए हैं। कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। ओलावृष्टि से खेती को नुकसान हुआ है। बिहारपुर इलाके में तो तीन दिन से बिजली नहीं है। बरसात ने आम लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बिहारपुर चांदनी में तीन दिनों से बारिश व ओला वृष्टि से 30 से अधिक गांव के लोग प्रभावित हैं। ओडगी बिहारपुर मार्ग में नदी-नाले उफान पर हैं। तूफान में कई पेड़ धराशायी हो गए। वन विभाग सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटा रहा है। खैरा में तीन तो कोल्हुआ गांव में एक मवेशी की मौत हो गई है। पहुंचविहीन क्षेत्र बैजनपाठ मे बीते दिनों जमकर ओला वृष्टि हुई। इस पर तहसीलदार ने फसलों के नुकसान का आंकलन किया। ओड़गी से बिहारपुर मार्ग में स्थित हरीई सहित गोखनी नदी उफान पर है। पानी पुल के ऊपर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कोल्हुआ का खीरी नदी उफान में है। इसी तरह बेदगी नाला भी उफान में है। पुल नहीं होने से पंडोपारा, पहाड़पारा सहित मझारी मोहल्ले के ग्रामीण प्रभावित हैं। इसी तरह रसौकी में बरंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है।
Ambikapur News - chhattisgarh news trees fell due to rain along with thunderstorms splashes lightning strikes




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends