रविवार, 15 मार्च 2020

बेटी से अवैध संबंधों के शक में महिला ने 2 युवकों संग मिलकर करवाई युवक की हत्या


फिरोजपुर.गांव वजीदपुर में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ एक युवक के अवैध संबंधों का पता लगने पर 2 युवकों के साथ मिलकर युवक को किरच से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया, जो अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में महिला व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक 13 फरवरी से लापता था। 26 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। (25) मृतक सुखराज के भाई अजय ने बताया उसका भाई सुखराज 13 फरवरी को शाम 4 बजे घर से गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस ने आरोपी महिला को काबू करालिया है। महिला ने युवक की हत्या कर नहर में फेंकने की बात भी कबूल ली है।

आरोपी महिला ने कबूला- किरच से किए थे वार, हत्या कर नहर में फेंका शव

गुमशुदा युवक की तालाश के दौरान शम्मी पुत्र विक्टर निवासी नवां पूरबा के जरिए पता चला कि आरोपियों ने सुखराज पर किरच से वार कर उसका कत्ल कर दिया है। उसकी लाश को गांव लखमीर पुरा के नजदीक नहर में फेंक दिया है। आरोपी महिला की बेटी के मृतक सुखराज के साथ अवैध संबंध थे। वह उनके इन संबंधों का विरोध करती थी। रंजिश के चलते आरोपी महिला ने 2 युवकों हरविंद्र सिंह सुक्खा व करणदीप सिंह के साथ मिलकर सुखराज का कत्ल कर दिया व लाश को नहर में फेंक कर खुर्दबुर्द कर दिया था। सुखराज की अभी शादी नहीं हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के बाद वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब उसके साथ हत्या में शामिल दोनों आरोपियों की तालाश कर रही है।

2 महीने पहले ही जॉडर्न से लौटा था

मृतक सुखराज 12वीं पास था और करीब 2 माह पहले ही जॉडर्न से वापस आया था। वह काफी समय तक काम की तालाश में इधर-उधर भटकता रहा उसके बाद वह वर्क परमिट पर जॉडर्न चला गया था । मृतक अभी अविवाहित था व विदेश से वापस आने के बाद से ही आरोपी महिला सुखराज पर शक करती थी। इसे लेकर उसने कई बार उसे रोका भी मगर वह नहीं माना तो महिला ने दो व्यक्तियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। थाना कुलगड़ी के एसएचओ अभिनव चौहान ने बताया कि इस मामले में मृतक सुखराज के भाई अजय कुमार के बयानों पर आरोपी महिला कमलेश व उसके दो साथियों हरविंद्र सिंह सुक्खा व करणदीप सिंह निवासी हाके वाला थाना सदर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतक सुखराज ।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends