मंगलवार, 24 मार्च 2020

सीएम केजरीवाल की लोगों से अपने-अपने घर में रहने की अपील, बोले- कुछ लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे, सख्ती करेंगे, तो बुरा मत मानना


नई दिल्ली.कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोमवार से दिल्ली में लागू लॉकडाउन लागू किया गया था। लेकिन लोगों ने इसका पालन पूरे मन से नहीं किया। ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता में चेताया। उन्होंने पहले विनती करते हुए लोगों को घर में रहने को कहा। ऐसा न करने पर उन्होंने मंगलवार से सख्ती करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसको रोकने का एक ही तरीका है अपने-अपने घर में रहो। सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है आपका साथ चाहिए।

लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करें। ऐसा न करने पर हमें आपकी जिंदगी के लिए सख्ती करना होगा। आप बुरा मत मानना।

केजरीवाल ने कहा कि गरीबों की मदद करें

कर्मचारी की तनख्वाह न काटें: सीएम ने कहा कि आपके घर/दफ्तर पर कोई भी कर्मचारी का वेतन मत काटना। हो सके तो उसे एडवांस दे दें।

मकान मालिकों से गुजारिश: सीएम ने कहा कि बहुत से लोग दिल्ली में किराए से रहते हैं। मेरी मकान मालिकों से गुजारिश है कि यदि कोई किराया नहीं दे पा रहा है तो उसको टाल दें। कुछ समय बाद किश्तों में ले लें।

किसी को भूखा मत रहने देना : केजरीवाल ने लोगों से कहा कि आप अपने आसपास इस मुश्किल समय में किसी जरूरतमंद को भूखा मत रहने देना।

सोमवार से लागू है लॉकडाउन

बता दें सरकार ने सोमवार सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसमें जरूरी सेवाओं जैसे सब्जी, दुध, राशन के लिए घर से निकलने की छूट है। वहीं, इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वालों को छूट दी गई है। इसके अलावा सभी को घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए है।




मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता में चेताया।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends