बुधवार, 25 मार्च 2020

पंजाब में 90 हजार एनआरआई लौटने से हरियाणा अलर्ट, पंजाब से सटी सीमा सील


पानीपत (मनोज कुमार ) .पंजाब के 90 हजार एनआरआई जनता में घुलमिल जाने के बाद हरियाणा अलर्ट हो गया है। प्रदेश सरकार ने पंजाब से सटी हरियाणा की सीमा सील कर दी है, क्योंकि पंजाब की हरियाणा में काफी रिश्तेदारियां हैं। ऐसे में यह संदेह हैं कि कहीं उनमें से कुछ हरियाणा में न आ गए हों।

गृहमंत्री अनिल विज ने सभी एसपी को आदेश दिए हैं कि पंजाब की पूरी सीमा सील कर दी जाए। न तो किसी को आने दिया जाए और न ही किसी को जाने दिया जाए। इसके अलावा लॉकडाउन में एसेंशिएल सर्विस चालू रखी गई। पहले ही दिन गृहमंत्री अनिल विज की ओर से लिए गए फीडबैक में सामने आया कि राशन की दुकान, कैमिस्ट शॉप, सब्जी की दुकानों पर भीड़ ज्यादा रही।
इसलिए अब हर दुकान के आगे दुकानदार को पटि्टयां खींचने पड़ेगी, जिसमें ग्राहक 1.5 मीटर की दूरी पर खड़ा होगा। साथ ही दुकानदार को भी मास्क लगाने के साथ खुद को सेनेटाइन रखना होगा। यदि दुकानदार इन आदेशों को नहीं मानेगा तो उसकी दुकान को सील कर दिया जाएगा। इसके अनुसार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी भीड़ कम करने के लिए सफेद पटि्टयां खींचनी होगी, ताकि मरीज की आपस में दूरी 1.5 मीटर रहे। गृहमंत्री अनिल विज ने इसे लेकर सभी एसपी को आदेश दिए हैं। उन्होंने अम्बाला स्थित अपने आवास से एसपी के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस की और दिनभर का फीडबैक लेने के साथ नए दिशा-निर्देश दिए, जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उससे सख्ती से निपटने के आदेश भी गृहमंत्री ने पुलिस उच्चाधिकारियों को दे दिए हैं। ऐसे में बुधवार से प्रदेश में और सख्ती तय है।

अस्पतालों में भी रखनी होगी निर्धारित दूरी
संदिग्ध व्यक्ति घर पर नहीं मिलेगा तो किया जाएगा दूसरी जगह बंद

गृहमंत्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि कोरोना वायरस संदिग्धों के लिए, जो क्वारेंटाइन सेंटर बनाए हुए हैं या जिन लोगों को घर पर ही क्वारेंटाइन किया है। उनकी जांच भी हर दिन होनी चाहिए। यह हर दिन पता करें कि वे उसी जगह हैं या नहीं। यदि वे वहां पर नहीं हैं तो उनके लिए एेसी जगह तय करें, जहां उन्हें वहां बंद करके रखा जा सके।

प्रदेश बड़े मंदिर बंद रहेंगे, छोटों में 1.5 मीटर दूरी पर रखने होंगे श्रृद्धालु

प्रदेश के बड़े सभी मंदिर बंद पहले ही किए जा चुके हैं, लेकिन अब नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसलिए छोटे मंदिरों में भी लाइन लगाकर ही श्रद्धाुल प्रवेश कर सकेंगे। इसलिए भी मंदिर में 1.5 मीटर दूरी पर लोगों को खड़े करने के लिए पटि्टयां खींचनी पड़ेगी। इधर, लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में ठीकरा पहरा लगाया जाएगा। इस दौरान यह भी नजर रखी जाए कि लोग घरों में ही रहें।

चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर पुलिस ने गहन चेकिंग के बाद ही हरियाणा में प्रवेश दिया।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends