सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

जेल मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने सागर


हजारीबाग | लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग परिसर स्थित मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन में झारखंड जेल मेंस एसोसिएशन का पांचवा एकदिवसीय महाधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष सागर कुमार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिर्की, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक कुमार द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार एवं मिथुन प्रमाणिक, प्रदेश संगठन महामंत्री सायरा खातून एवं पप्पू कुमार, प्रदेश संयुक्त महामंत्री दिलीप कुमार साह एवं उदय करमाली को मनोनीत किया गया।

 सम्मानित अध्यक्ष के रूप में नारायण कुमार साव एवं अनुज उपाध्याय और कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुमार दास चुने गए।

 सभी निर्वाचित सदस्यों को केंद्रीय कारा हजारीबाग के काराधीक्षक हामिद अख्तर, कारापाल मानिकचंद राम, पूर्व प्रदेश महामंत्री नारायण साव ने शपथ दिलाई।

Barhi News - sagar became state president of jail men39s association




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends