सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

एसएस मेमोरियल के शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच


हजारीबाग रोड स्थित डॉ संगीता पॉली क्लिनिक परिसर में शकुंतला शरण मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम में प्रमुख मंजु देवी, उप प्रमुख सिकंदर राणा, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चाैहान, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. संगीता चाैधरी, अनुमंडलीय अस्पताल के एमओ डॉ प्रकाश ज्ञानी, प्रमुख प्रतिनिधि देवनंदन यादव, एपीईएम के अंकेक्षक जयदीप सिंहा, डॉ सुमेधा ज्ञानी एवं डॉ संकल्प ज्ञानी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर में एचबीवनसी एवं इसीजी का विशेष जांच की गई। मौके पर 100 मरीजों का बीपी, शुगर तथा यूरिक एसिड की जांच की गई।

वहीं 50 मरीजों का इसीजी किया गया। 70 हृदय रोगी की जांच कर डॉ प्रवीण श्रीवास्तव के द्वारा उचित परामर्श दिया गया। वहीं डॉ प्रकाश ज्ञानी, डॉ संकल्प ज्ञानी एवं डॉ सुमेधा ज्ञानी ने 100 मरीजों की इलाज करते हुए आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा का वितरण किया।


Barhi News - 100 patients examined in ss memorial camp



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends