मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की मां अंबिकापुर की राजमाता देवेन्द्र कुमारी नहीं रहीं


रायपुर .अंबिकापुर रियासत की राजमाता, छत्तीसगढ़ केे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां देवेन्द्र कुमारी का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता

अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। वे 86 वर्ष की थीं। देवेन्द्र कुमारी का पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां अंबिकापुर पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। स्वर्गीय राजमाता का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 3 बजे रानीतालाब मुक्तिधाम में किया जाएगा।

राजमाता लंबे समय से बीमार थीं और सोमवार को खबर मिलने के बाद सिंहदेव रायपुर से दिल्ली चले गए। सरगुजा महाराजा स्व. मदनेश्वर शरण देव की धर्मपत्नी देवेंद्र कुमारी जी जुब्बल रियासत की राजकुमारी थीं। उनके दो बेटे टीएस सिंहदेव, अरुणेश्वरशरण सिंहदेव व तीन बेटियां मोहिनी सिंह राणा, आशा कुमारी, मंजूश्री आनंद हैं। सरगुजा रियासत की अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति में अच्छी खासी दखल रही है। स्व. राजमाता अविभाजित मध्यप्रदेश की सरकार में वित्त, आवास एवं पर्यावरण और मध्यम सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों की मंत्री रहीं।

जन्म-13 जुलाई 1933, मृत्यु-10 फरवरी 2020




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends