बुधवार, 3 मार्च 2021

खंडवा MP नंदकुमारसिंह चौहान का अंतिम संस्कार आज:बुरहानपुर के शाहपुर लाया गया दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर, 8 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अंतिम यात्रा में होंगे शामिल


खंडवा में दिवंगत सांसद के आखिरी झलक को उमड़ी भीड़। - Dainik Bhaskar
खंडवा में दिवंगत सांसद के आखिरी झलक को उमड़ी भीड़।

मध्यप्रदेश के खंडवा से BJP सांसद दिवंगत नंदकुमारसिंह चौहान का आज दोपहर एक बजे के करीब अंतिम संस्कार होगा। देर रात 2:30 बजे सांसद का पार्थिव शरीर बुरहानपुर स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर के यहां लाए जाने की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक यहां जुटे रहे। देर रात सांसद को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा शहर सड़क पर नजर आया।

अंतिम यात्रा में शामिल होंगे आठ मंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष
सांसद के अंतिम यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार के आठ मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। इनमें कमल पटेल, गोपाल भार्गव, संजय पाठक, गिरीश गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), प्रेम सिंह पटेल, तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, डॉक्टर मोहन यादव और डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया शामिल हैं।

खंडवा में दिवंगत सांसद के आखिरी झलक को उमड़ी भीड़। - Dainik Bhaskar
खंडवा में दिवंगत सांसद के आखिरी झलक को उमड़ी भीड़।

मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री समेत अन्य ने दी थी श्रद्धांजलि
खंडवा से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार सुबह निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर देर शाम भोपाल पहुंचा था। इस दौरान स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नंदकुमार सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को कांधा दिया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, विधायक अजय विश्नोई समेत कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे। पार्थिव शरीर स्टेट हैंगर से बीजेपी प्रदेश कार्यालय अंतिम दर्शन के लिए लाया गया।

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। इसके बाद उन्हें 5 फरवरी को मेदांता में एडमिट कराया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।

एंबुलेंस में दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर। - Dainik Bhaskar
एंबुलेंस में दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर।

नंदकुमार चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे थे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। वह जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 12वीं,13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से वे चुनाव हार गए।

इन पदों पर रहे थे

1978-80 और 1983-87

चेयरमैन ,नगर पालिका परिषद ,शाहपुर ,जिला खंडवा
1985-96सदस्‍य, मध्‍य प्रदेश विधान सभा
1996ग्‍यारहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित
1996-97सदस्‍य, वाणिज्‍य संबंधी स्‍थायी समिति
1998बारहवीं लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
1998-99सदस्‍य, कृषि संबंधी स्‍थायी समिति,सदस्‍य, परामर्शदात्री समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
1999तेरहवीें लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
1999-2000

सदस्‍य, याचिका समिति

सदस्‍य, वाणिज्‍य संबंधी स्‍थायी समिति

सदस्‍य, लाभ के पदों संबंधी संयुक्‍त समिति

2004

चौदहवीं लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (चौथा कार्यकाल),

सदस्‍य, ऊर्जा संबंधी स्‍थायी समिति

सदस्‍य, याचिका समिति

मई, 2014सोलहवीं लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (पंचवा कार्यकाल)
14 अगस्‍त, 2014सदस्‍य, सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी समिति
1 सितम्‍बर. 2014

सदस्‍य, स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण संबंधी स्‍थायी समिति

सदस्‍य, परामर्शदात्री समिति, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरूद्धार मंत्रालय

मई, 2019सत्रहवीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends