- बहानेबाजों के अजीबोगरीब तर्क से पुलिस परेशान,कोई सेव खरीदने निकला तो कोई कार में कुत्ता घुमाने
झज्जर। शहर में तैनात पुलिस प्रशासन की तरफ से चौक चौराहे पर बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों को सख्ती से सबक सिखाया जा रहा है। शहर के अंबेडकर चौक पर लोगों को पुलिस के जवानों ने कान पकडवाकर बैठक लगवाई व मुर्गा भी बनाया। पुलिस के जवानों के सामने यह लोग हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए।लेकिन पुलिस ने उक्त लोगों को बगैर सबक सिखाएं नहीं छोड़ा।
शहर में लॉकडाउन की अवहेलना करने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन की तरफ से सबक सिखाया जा रहा है। वहीं नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं। शहर में कोरोनावायरस के बाद पुलिस ने और अधिक सख्ती बढ़ा दी है। शहर यातयात पुलिस प्रभारी बलजीत सिंह ने कहा कि शहर में पूरी सख्ती से लाक डाउन का पालन करवाया जाएगा। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

0 coment rios:
Hi friends