मंगलवार, 30 मार्च 2021

द ग्रैंड माचल रिसोर्ट एंड क्लब सील:कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर द माचल में लटका ताला, टीम ने दबिश दी तो खाना खा रहे लोगों में मची अफरा-तफरी


काेराेना गाइड लाइन का मखाैल उड़ाने वाले द ग्रैंड माचल रिसोर्ट एंड क्लब को सील कर दिया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर रात में तहसीलदार और बेटमा टीआई मौके पर पहुंचे तो यहां 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो जायकों को लुफ्त उठा रहे थे। टीम को देख यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग परिवार को लेकर यहां-वहां भागने लगे। टीम ने सभी को बाहर निकाला और होटल के मेन गेट पर ताला लगा दिया। प्रशासन अब संचालक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह रहा है।

प्रशासन और पुलिस की टीम ने सभी को बाहर निकालकर मेन गेट को सील कर दिया। - Dainik Bhaskar
प्रशासन और पुलिस की टीम ने सभी को बाहर निकालकर मेन गेट को सील कर दिया।

टीआई संजय शर्मा ने बताया कि बेटमा क्षेत्र के माचल गांव में बने द ग्रैंड माचल होटल पिकनिक स्पाट और गेम जोन पर सोमवार को तहसीलदार बजरंग बहादुर के साथ हमारी टीम ने दबिश दी थी। यहां पर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए सैकड़ों लोगों को एकत्रित किया गया था। यहां 500 से ज्यादा लोग बैठकर खाना खा रहे थे। कुछ लोग अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। यहां पर ना सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया था और ना ही मास्क का। पूरे परिसर में गाइड लाइन का मखौल उड़ाते हुए लोग यहां वहां जमा हुए थे। टीम को देख लोग उठकर भागने लगे। इस पर टीम ने लोगों को आधे घंटे का समय दिया और फिर सभी को बाहर निकालकर होटल को सील कर दिया।

होटल में रात को 500 से ज्यादा लोग खाना खा रहे थे। - Dainik Bhaskar
होटल में रात को 500 से ज्यादा लोग खाना खा रहे थे।

तहसीलदार बजरंग बहादुर ने बताया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि द ग्रैंड माचल में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करते हुए सैकड़ों लोगों को खाना परोसा जा रहा है। इस पर हमारी टीम यहां पहुंची तो 500 से ज्यादा लोग यहां पाए गए। यहां पर कोराेना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। काेरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कोई इंतजाम भी नहीं यहां नजर नहीं आए। गाइड लाइन का पालन नहीं होने पर होटल को सील कर दिया गया है।


Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends