शुक्रवार, 5 मार्च 2021

सड़क दुर्घटना:ब्यावरा एसडीएम के परिवार को ले जा रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल


  • पचमढ़ी जा रहा था परिवार, कार में लगी है लाल पट्टी वाली नंबर प्लेट

गुरुवार दोपहर शोभापुर रोड क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार में ब्यावरा एसडीएम के परिवार के होने की बात सामने आ रही है। बाइक सवार तीन लोगों को चोटे आई हैं। इनमें एक महिला भी है। करनपुर की दरगाह के दर्शन करने के बाद खंचारी निवासी संजू खान, आजाद खान, परवीन बी एक बाइक से लाैट रहे थे।

तभी पीछे से चारपहिया वाहन एमपी 04 बीसी 8333 ने टक्कर मार दी। जिस समय यह दुर्घटना हुई थाना मंगलवारा टीआई अजय तिवारी उसी रोड पर पिपरिया की दिशा में आ रहे थे। वे तत्काल घायलों को सरकारी अस्पताल पिपरिया लेकर आए। उनका इलाज शुरू किया गया। सूत्रों का कहना है जिस वाहन ने दुर्घटना हुई उसमें एसडीएम ब्यावरा का परिवार बैठा था।

जिसे ड्राइवर महेश सोनी पचमढ़ी लेकर जा रहा था। वाहन की नंबर प्लेट में ऊपर एक लाल रंग की पट्टी लगी है, जिसका अर्थ है कि वह वाहन शासकीय कार्य के लिए अनुबंधित है। पुलिस ने ड्राइवर सोनी के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Click here all Hindi news

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

Chhattisgarh news

Delhi news



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends