शुक्रवार, 5 मार्च 2021

छत्तीसगढ़ में रीवा का जवान शहीद:छुट्टी में आकर पिता का इलाज करवाने का किया था वादा, घर पहुंची शहादत की खबर; आज होगा अंतिम संस्कार


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुआ रीवा का लाल, नम आंखों से पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे लोग

होली के समय छुट्टी में आकर अपने पिता का इलाज करवाने का वादा करने वाला CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) 22वीं बटालियन का वीर जवान नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुआ है। उनके शहादत की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। लोग अब नम आंखों से अपने लाल के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में MP का जवान शहीद:दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट की चपेट में आया रीवा का CAF हेड कांस्टेबल; पुल की सुरक्षा में तैनात थे

त्योंथर तहसील बरछा गांव निवासी लक्ष्मीकांत द्विवेदी छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी ई-कंपनी कैम्प छिंदनगर दंतेवाड़ा में थी। सुबह 9:30 बजे उन्होंने अपने घर वालों से आखिरी बार फोन पर बात की थी और अपने पिता को यह भरोसा दिलाया था कि छुट्टी में आकर वे उनका इलाज करवाएंगे, लेकिन चंद घंटों बाद ही उनके शहादत की खबर घर पहुंच गई।

नक्सली हमले में वे शहीद हो गए। उनके शहादत की खबर सुनकर लोगों की आंखें भर आई। जिस पुत्र ने उनका इलाज करवाने का वादा किया था उसके शहादत की खबर पर अभी भी पीड़ित पिता को विश्वास नहीं हो रहे है। उनकी दो बेटियां थी। बड़ी बेटी रुचि 7 साल की है और छोटी बेटी पारुल 3 साल की हैं।

ग्राम बरछा में होगा अंतिम संस्कार
नक्सली हमले में शहीद हुए जवान लक्ष्मीकांत द्विवेदी का पार्थिव शरीर शुक्रवार की दोपहर तक उनके गृह ग्राम बरछा पहुंचने की उम्मीद है। हेलीकॉप्टर से पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया है और वहां से विशेष वाहन से पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम बरछा लाया जाएगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं है।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends