गुरुवार, 25 मार्च 2021

रोको टोको अभियान:मास्क और वैक्सीन ही है कोरोना से बचने का उपाय


  • दबोह में पुलिस और नप अधिकारियों ने मास्क लगाकर घर से निकलने के लिए कहा

एक साल पहले बिना मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने पर पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी लोगों पर जहां चालान कार्रवाई करती थी। वहीं अब कोरोना के दूसरे चरण में पुलिस और परिषद अधिकारी लोगों के बीच निशुल्क मास्क का वितरण करते हुए लोगों को कोरोना गाइड लाइन पालन करने की समझाइश दे रहे हैं। गौरतलब है कि रोको टोको अभियान के तहत नगर परिषद और पुलिस अधिकारियों ने नगर के बाजार में ऐसे लोगों को रोका जो बिना मास्क लगाकर बाजार में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान मुख्य नगर परिषद अधिकारी बाबूलाल कुशवाह ने लोगों को मास्क देते हुए कहा कि मास्क लगाकर जहां पर इस महामारी के संक्रमण से बच सकते हैं तो वहीं हम इसको फैलने से रोक सकते हैं। अगर हम लोगों ने महामारी के प्रति किसी भी स्तर की लापरवाही को बरता तो आने वाले समय में इसके परिणाम गंभीर हो जाएंगे।

घर में जो भी वृद्घजन हैं, उनको टीका लगवाएं। इस मौके पर नारायण बाबूजी, मुन्ना राजावत, राघवेंद्र भदौरिया,राजू केवट, मुन्ना शर्मा,मणिकांत खेमरिया, रिजवान खान, कुलदीप दोहरे,आमिर खान, प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह,अभिषेक यादव मौजूद रहे।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दुकानाें के बाहर बनाए गोल घेरे
देशभर में बढ़ती हुए कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए नगर परिषद गोरमी द्वारा बाजार में दुकानों के बाहर गोल घेरे बनवाना शुरू कर दिया है। साथ ही दुकानदारों को सख्ती से इसका पालन कराने की हिदायत भी दी जा रही हैं। इस दौरान परिषद अधिकारी दुकानदारों से अपील करते हुए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर उनके दुकान पर आया कोई ग्राहक गोल घेरे में खड़े होकर सामग्री नहीं लेता है तो उसको सामान न बेचे। वहीं बुधवार को सुबह11 बजे और शाम 7 बजे नगर में कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने सायरन बजाया।

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत - New!

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends