सोमवार, 29 मार्च 2021

मेट्रिमोनी वेबसाइट पर डॉक्टर को ठगा:महिला डॉक्टर को अच्छा रिश्ता कराने का झांसा देकर मेट्रिमोनी वेबसाइट के नाम पर की ठगी


  • 24 फरवरी से लेकर 20 मार्च के बीच हुई घटना,रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो बार में जमा कराए 11 हजार रुपए

मैट्रिमोनी वेबसाइट पर शादी के लिए लड़कों का प्राेफाइल भेज महिला डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आया है। घटना लोहिया बाजार में 24 फरवरी से 20 मार्च के बीच की है। पीड़ित ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

लोहिया बाजार निवासी सुरभि जैन पेशे से डॉक्टर हैं। उनके परिवार वाले उनकी शादी के लिए लड़का तलाश रहे थे। इसी बीच, 24 फरवरी को सुरभि के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। कॉलर युवती ने अपना नाम रिया जैन बताया। उसने पूछा कि वह वॉटसएप यूज करती हैं? उसने हां किया तो रिया ने उसके मोबाइल पर कुछ लड़कों के प्रोफाइल और फोटो भेजे। साथ ही] कहा कि वह स्नेह बंधन डॉट कॉम से बोल रही है। यह मेट्रिमोनी वेबसाइट है। यहां वह और भी अच्छे डॉक्टर लड़कों को प्रोफाइल उसे भेज सकती है। डॉक्टर महिला ने पूछा कि मेरा मोबाइल नंबर कहां से मिला। इस पर रिया ने ऑनलाइन नंबर मिलने की बात कही। इसके बाद उसने डॉ. सुरभि को झांसे में ले लिया।

रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन प्रोफाइल नहीं भेजे

इसके बाद, रिया ने डॉ. सुरभि से कहा कि वह उसका अच्छा रिश्ता करा देगी, लेकिन उसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी फीस 5500 रुपए है। 1 मार्च को सुरभि ने ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन उसने रिया को फोन कर पूछा कि उसका प्रोफाइल तो वेबसाइट पर एक्टिव नहीं हुआ है। इस पर रिया ने बोला कि वह बाहर है। कल ऑफिस पहुंचकर बताएगी। 3 मार्च को रिया ने कॉल कर बताया कि आप डॉक्टर हैं, इसलिए आपके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 11000 हजार रुपए है। इस पर उसी दिन 5500 रुपए सुरभि ने और जमा करा दिए।

अब फोन नहीं उठा रहे ठग

इसके बाद न तो सुरभि का मैट्रिमोनी वेबसाइट पर प्रोफाइल एक्टिव हुआ और न ही उसे किसी डॉक्टर लड़के का प्रोफाइल भेजा गया। जब रिया को कॉल किया, तो कॉल ही रिसीव नहीं किया। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर क्राइम ब्रांच थाना पहुंचीं।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends