- सुबह 9 से शाम 6 बजे तक नगर निगम सीमा से 10 किमी. के क्षेत्र में उपलब्ध होगी मदद
घायल एवं निराश्रित गौवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए रविवार से सागर में निशुल्क गौ एंबुलेंस सेवा शुरू हो रही है। दयोदय गौशाला रतौना द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दयोदय गौशाला रतौना के अध्यक्ष वीरेंद्र मालथौन ने बताया कि पहले चरण में नगर निगम सीमा से 10 किलोमीटर की परिधि में सेवा दी जाएगी। बाद में इसका और विस्तार किया जाएगा।
अभी सुबह 9 से शाम 6 बजे तक एंबुलेंस की सेवा मिलेगी। इस सेवा का कोई शुल्क नहीं होगा। हालांकि संपर्क करने वालों से लिखित लिया जाएगा कि यह गाय निराश्रित, बीमार या दुर्घटना ग्रस्त है। ताकि लोग इस सेवा का दुरुपयोग न करें। लोग मोबाइल नंबर- 7828552458 पर घायल गौवंश की सूचना दे सकेंगे। वाहन या अन्य कारण से होने वाले दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को दयोदय गौशाला में भर्ती कर निशुल्क इलाज किया जाएगा।
एंबुलेंस में पशु चिकित्सक के साथ दवा एवं आहार भी रहेगा उपलब्ध
जानकारी के मुताबिक यह एंबुलेंस पूर्णत : हाईड्रोलिक सिस्टम पर कार्य करेगी। यानी गौवंश को उतारने-चढ़ाने में दिक्कत नहीं होगी। एम्बुलेंस में चारा, पशु आहार के साथ दवा व पशु चिकित्सक भी उपलब्ध होगा।
भाग्योदय में मुनिसंघ के सानिध्य में होगा लोकार्पण
रविवार को सुबह 9 बजे भाग्योदय परिसर में मुनिश्री समयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में दयोदय गौ एम्बुलेंस का लोकार्पण समारोह होगा। एम्बुलेंस के पुण्यार्जक सुशीला बाई जैन, सुरेन्द्र जैन मालथौन परिवार हैं। मुख्य अतिथि सांसद राजबहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन एवं प्रदीप लारिया होंगे।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

0 coment rios:
Hi friends