स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शहर व बलवाड़ी स्थित शासकीय कॉलेज में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता हुई।
बलवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सेवक चौहान के निर्देशन में दांडी यात्रा और महात्मा गांधी विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हीरालाल पंवार, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः सावन पंवार और कपिल पंवार रहे।
स्वामी विवेकानंद कॅरियर प्रभारी प्रो. राजेंद्र चौहान ने बताया अगले चरण में चयनित छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसी तरह विश्वविद्यालय और राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रो. सुभाष सोलंकी, सोनी सोलंकी, शिशुपालसिंह, आनंद गावदेकर, नागेंद्र वर्मा नवनीत पाटिल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विजेता बड़वानी में 22 को जिला स्तरीय स्पर्धा में होंगे शामिल
सेंधवा, शासकीय पीजी कॉलेज में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रभारी प्राचार्य मीना भावसार के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने निबंध लिखा। प्रतियोगिता में प्रथम अंकुश गुलाबसिंह जाधव, द्वितीय योगिता कोचले और तृतीय नीलिमा श्रीराम सोनी रही।
प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. संतरा चौहान, बीएस जमरा, एमएल अवाया व वीरेंद्र मूवेल का सहयोग रहा। विजेता विद्यार्थी 22 मार्च को शासकीय कॉलेज बड़वानी में होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। आजादी अमृत महोत्सव के तहत कॉलेज में 5 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

0 coment rios:
Hi friends