मंगलवार, 2 मार्च 2021

लोडिंग टेम्पो की टक्कर से मौत:गल्ला व्यवसाई के बेटे की वाहन की टक्कर से मौत, परिजनों ने चक्काजाम कर कहा- हत्या हुई है


  1. जमीन बेची उसके रुपए लेने व्यापारी के पास गया था युवक, भाई की भी इसी तरह जा चुकी जान

मक्सी रोड की केसरबाग कॉलोनी में रहने वाले युवक की बड़नगर क्षेत्र में लोडिंग टेम्पो की टक्कर से मौत हो गई। रविवार को वह पिता के साथ गल्ला व्यवसाई में पार्टनर बड़नगर निवासी रकबचंद से जमीन के रुपए लेने के लिए गया था और इस बीच यह हादसा हो गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

आशीष के पिता बड़नगर के मेवाड़ा मालीखेड़ा गांव में रहते है और पार्टनर रकबचंद के साथ मिलकर गल्ले का कारोबार करते है। बड़नगर में उनकी 16 बीघा जमीन कुछ दलालों के माध्यम से एक करोड़ अस्सी लाख रुपए में बेची थी जिसका पैसा रकबचंद के पास बताया जाता है। हर महीने वह ब्याज का पैसा भंवरलाल के परिवार को देता था।

आशीष बड़नगर निवासी व्यापारी रकबचंद से पैसे लेने का कहकर गया था और इस बीच दोस्त को चाय पिलाकर घर छोड़ने के बाद वापस लौटते समय बड़नगर में ही नयापुरा के समीप उसकी सफेद रंग के लोडिंग टेम्पो से भिड़ंत हुई, जिसमें गंभीर रूप से आशीष घायल हो गया था और उज्जैन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने इसे एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। बड़नगर में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। यह भी बताया कि पांच-छह साल पहले आशीष के भाई नीलेश की भी इसी तरह बदनावर रोड हादसे में मौत हुई थी। एडिशनल एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच कराई जा रही है। अगर यह हादसा नहीं है और जरा सी भी इसमें साजिश है तो कार्रवाई से कोई नहीं बच पाएगा। हर बिंदु पर जांच करवाएंगे।
बिजली कंपनी में अटैच वाहन से टक्कर, ड्राइवर को हिरासत में लिया
जिस वाहन से हादसा होना बताया गया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर ली। उक्त लोडिंग टेम्पो बिजली कंपनी में अटैच बताया गया है। उसे चलाने वाले स्थानीय ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। आशीष की बुआ के बेटे राजेश ने बताया कि आशीष की शादी हो चुकी थी और वह उज्जैन में रहकर सब्जी का व्यवसाई करता था लेकिन पिछले आठ-दस दिनों से बड़नगर में ही था। पैसा न देना पड़े इसलिए कहीं उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई इसी की जांच की मांग पुलिसे से की है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends