- जरुआखेड़ा का मामला, 800 से 900 महिलाएं साल भर में प्रसव के लिए आती हैं
विधानसभा नरयावली अंतर्गत आने वाली राहतगढ़ ब्लॉक के जरुआखेड़ा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में चार साल से एमबीबीएस डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। जो स्वास्थ्य केंद्र नरयावली में पदस्थ डॉक्टर मुकेश आर्य के अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा है। पहले यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपक सिंह ठाकुर थे लेकिन उन्होंने अपना तबादला हाल ही में जबलपुर करा लिया। जिसके चलते अस्पताल अब आत्मनिर्भर हो गया है।
इस अस्पताल में आसपास के 30 गांव के मरीज अपना इलाज कराने आते थे। यह स्वास्थ्य केंद्र तीन विधानसभाओं को जोड़ता है जिसमें नरयावली, सुरखी और खुरई आते हैं। जिनमें से 2 विधानसभाएं ऐसी हैं जिनके विधायक मध्यप्रदेश शासन में एक नगरीय प्रशासन मंत्री तो दूसरा राजस्व मंत्री है लेकिन इसके बाद भी जरुआ खेड़ा में एमबीबीएस डॉक्टर ना होना अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
इस स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के लिए तीनों विधानसभाओं के लोग आते हैं, एक साल में 800 से 900 तक महिलाएं प्रसव के लिए यहां आती हैं लेकिन यहां सही इलाज नहीं मिलता जिसके चलते लोगों को निजी क्लीनिकों में अपना इलाज कराना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आधे से ज्यादा कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कृपा से राहतगढ़ में अटैच हैं और उनकी तनखा है जरुआ खेड़ा से निकलती है।
ग्रामिणों द्वारा कई बार शिकायत की गई है उप स्वास्थ्य केंद्र जरुआ खेड़ा वापस करने के संबंध में लेकिन आज तक कोई भी कर्मचारी वापस नहीं आया। जब इस संबंध में नरयावली स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. मुकेश आर्य से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले से ही नरयावली क्षेत्र के लगभग 65 गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है, अतिरिक्त प्रभार जरुआ खेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के लगभग 30-35 गांव का भी मिल गया है।
जल्द ही यहां डॉक्टर की पोस्टिंग की जाएगी
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का इस संबंध में फोन आया था कि यहां पर डॉक्टर की पदस्थापना शीघ्र की जाए अतः हम शासन से मांग करेंगे कि यथाशीघ्र यहां डॉक्टर की पोस्टिंग हो। यहां की कर्मचारियों को अन्यत्र अटैच किया गया है क्योंकि दूसरी जगह कर्मचारियों की कमी होने से उन्हें वहां भेजा जाता है जल्द ही उनकी वापसी की कार्रवाई करेंगे।
-सुरेश बौद्ध, मुख्य चिकित्सक अधिकारी
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
Entertainment
जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश
फैशन कॉम्पिटिशन:क्राफ्ट से बनी ड्रेस पहन किया रैंप वॉक, शो में 40 महिलाएं हुईं शामिल
भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ
हवाई ट्रैफिक में कमी:यात्री घटने लगे तो मुंबई की फ्लाइट होने ल गी कैंसिल, ट्रेनों में वेटिंग कम

0 coment rios:
Hi friends