बुधवार, 31 मार्च 2021

करंट से युवक की मौत:मछली मारने हिरन नदी के कुंड में लगाया था करंट, शिकार बन गया एक युवक


  • कुंडम क्षेत्र के महुआधार कुंड के पास की घटना,
  • करंट लगाने वाले के खिलाफ दर्ज होगी गैर इरादतन हत्या का मामला

मछली मारने के लिए हिरन नदी के कुंड में लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव कुंड में उतराता हुआ मिला। कुंडम पुलिस ने पिता की सूचना पर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच को लिया है।

जानकारी के अनुसार बटुआ गांव निवासी प्रदीप उर्फ दिली मरावी गांव के मकरंद सिंह व लक्ष्मण सिंह के साथ हिरन नदी के महुआ धार में मछली मारने गया था। लक्ष्मण मरावी ने कुंड के पास लालजी के खेत में बोर के लिए लगे बिजली कनेक्शन से तार जोड़कर कुंड में लगाया था। वे करंट से मछली का शिकार कर रहे थे। उसी दौरान प्रदीप करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उसका शव कुंड में उतराता हुआ मिला। मकरंद सिंह ने प्रदीप के घर पहुंच कर उसके पिता रामप्रसाद मरावी को खबर दी।
पिता पहुंचा तो बेटा का शव कुंड में उतरा रहा था
पिता रामप्रसाद मरावी पहुंचा तो देखा कि प्रदीप का शव कुंड में उतरा रहा था। पुलिस के पूछताछ में सामने आया कि बिना बिजली तार का कनेक्शन अलग किए ही प्रदीप को मछली निकालने के लिए कुंड में प्रवेश करा दिया था। जैसे ही वह कुंड में घुसा करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कुंडम पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम के मुताबिक मामले में मकरंद व लख्मण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज होगा।
उधर, एक्सीडेंट में युवक की मौत
गोरखपुर क्षेत्र में बीते दिनों सड़क हादसे में घायल चांदमारी तलैया घमापुर निवासी अजय यादव (46) की मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends