गुरुवार, 11 मार्च 2021

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि:उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार के बाद हुई भस्मारती, सुबह से भक्तों ने किए दर्शन


  • आज रात 11 बजे से शुरू होगी सबसे बड़ी महापूजा,

  • कल सुबह बाबा दूल्हा स्वरूप में होंगे,कल दोपहर 12 बजे होगी भस्मारती

उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तड़के 2.30 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खोल दिए गए। उसके बाद पुजारियों ने विधि विधान से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महराज ने बाबा महाकाल की भस्मारती की। बाबा का पिछले आठ दिनों से बाबा साकार स्वरूप में थे। आज निराकार रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सतत 24 घंटे पर बाबा का जलधारा से अभिषेक होगा। पुजारियों ने तड़के बाबा का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन के सभी मंदिरों में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालय बाबा के जयकारों से गूंज रहे हैं। उज्जैन में 84 महादेव मंदिर हैं। इन मंदिरों में भी बाबा के आकर्षक श्रृंगार व पूजन हुए। भक्त बाबा का जलाभिषेक कर पूजन कर रहे हैं।

सिर्फ ऑनलाइन प्री बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिल रहा है

सुबह छह बजे से सिर्फ ऑनलाइन प्री बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। सुबह साढ़े सात बजे तक करीब दो हजार भक्तों ने दर्शन कर लिए। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पं. आशीष गुरू ने बताया कि आज रात 11 बजे से बाबा की सबसे बड़ी महापूजा शुरू होगी। महापूजा 12 मार्च की सुबह तक चलेगी। 12 मार्च को बाबा को दूल्हा स्वरूप में सजाया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे भस्मारती होगी।

श्रद्धालुओं ने कहा, बाबा के दर्शन कर धन्य हो गए

महाकाल मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों ने बाबा के दर्शन करने शुरू कर दिए हैं। मुंबई से अाई आशा शर्मा ने कहा कि वह परिवार के साथ एक दिन पहले ही उज्जैन आ गईं थीं। आज सुबह बाबा के दर्शन मिले ताे जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि बाबा से यही प्रार्थना की है कि जैसे आपने कोरोना काल में सबके कष्ट दूर किए हैं उसी तरह से आगे भी सबके संकट दूर करना। हम सब आपके बच्चे हैं। मुंबई से दर्शन करने आईं कीर्ति शर्मा ने कहा कि महाकाल सरकार के दरबार में आकर मन प्रसन्न हो गया। सुबह-सुबह दर्शन पाकर हम तो धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि बाबा से हमने विश्व में शांति की कामना की। देश के सभी परिवारों में खुशी हो।

चित्रों में देखिए महाकाल मंदिर की महाशिवरात्रि

महाकाल का दिव्य श्रृंगार - Dainik Bhaskar
महाकाल का दिव्य श्रृंगार
महानिर्वाणी अखाड़े महंत विनीत गिरि पूजन करते - Dainik Bhaskar
महानिर्वाणी अखाड़े महंत विनीत गिरि पूजन करते
बाबा की आरती करते पूजारी - Dainik Bhaskar
बाबा की आरती करते पूजारी
महाकाल का श्रृंगार करते पुजारी - Dainik Bhaskar
महाकाल का श्रृंगार करते पुजारी
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल - Dainik Bhaskar
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल
बाबा महाकाल का जलाभिषेक करते पुजारी - Dainik Bhaskar
बाबा महाकाल का जलाभिषेक करते पुजारी
श्रृंगार से पहले बाबा महाकाल का दुग्धाभिषेक हुआ - Dainik Bhaskar
श्रृंगार से पहले बाबा महाकाल का दुग्धाभिषेक हुआ
बाबा महाकाल का श्रृंगार के बाद पूजन अर्चन - Dainik Bhaskar
बाबा महाकाल का श्रृंगार के बाद पूजन अर्चन
महाकाल को भस्म चढ़ाया गया - Dainik Bhaskar
महाकाल को भस्म चढ़ाया गया
राजाधिराज बाबा महाकाल का चंदन का अभिषेक हुआ - Dainik Bhaskar
राजाधिराज बाबा महाकाल का चंदन का अभिषेक हुआ
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप - Dainik Bhaskar
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप
महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर नंदी भगवान को भी आकर्षक वस्त्र पहनाए गए - Dainik Bhaskar
महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर नंदी भगवान को भी आकर्षक वस्त्र पहनाए गए

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends