मंगलवार, 30 मार्च 2021

इंदौर एयरपोर्ट का मामला:एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई जा रहे पैसेंजर के बैग से मिले चिंकारा के सींग, पैसेंजर बोला- यह नकली, शूटिंग के लिए लेकर आए थे


इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर के बैग में चिंकारा का सींग मिलने का मामला सामने आया है। इंदौर से मुंबई उड़ान भरने के लिए युवक एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां सीआईएसएफ की जांच और बैग की स्क्रीनिंग के दौरान उसके पास से चिंकारा के सींग मिले। इसके बाद उसे एरोड्रम पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक को आगे की पूछताछ के लिए वन विभाग की टीम को सौंप दिया है। वन विभाग युवक को कोर्ट में पेश कर वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने जा रहा है। वहीं, पूरे मामले में यात्री का कहना है कि वह यह सींग शूटिंग के सिलसिले में इंदौर लेकर आया था और वह नकली है। फिलहाल वन विभाग की जांच में हिरण के सींग के असली या नकली होने की भी जांच कर रही है।

वन विभाग की टीम सींग के असली और निकली होने की पहचान कर रही है। - Dainik Bhaskar
वन विभाग की टीम सींग के असली और निकली होने की पहचान कर रही है।

पता चला है कि उज्जैन में मुंबई का एक 7 सदस्यीय दल कुछ दिनों से पहले एक डाक्युमेंट्री की शूटिंग के सिलसिले में आया हुआ था। सोमवार को जब दल मुंबई जाने के लिए उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा और जांच की तो कुणाल निवासी मुंबई नामक युवक के बैग में स्क्रीनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध नजर आया। इस पर टीम ने उसे पकड़ लिया और एरोड्रम पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने ले जाकर आगे की पूछताछ के लिए उसे वन विभाग को सौंप दिया।

शिकारी गिरफ्तार:शिकार की तलाश में घूम रहे 2 शिकारियों को वनकर्मियों ने 1KM पीछा कर पकड़ा, 4 साथी गाड़ी से कूदकर बंदूक लेकर भागे, वैन में मिले छर्रे और विस्फोटक सामग्री

वन विभाग ने युवक के खिलाफ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी कर ली है। - Dainik Bhaskar
वन विभाग ने युवक के खिलाफ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी कर ली है।

किसी भी पशु के अंग लेकर जाना गैर कानूनी

एसडीओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि बगैर किसी अनुमति के किसी भी पशु वस्तु के अवैध परिवहन का मामला होने के चलते सींग को जब्त किया गया है। विभाग युवक को कोर्ट में पेश कर परिवाद प्रस्तुत करेगा। कुणाल को वन विभाग शिकारी की श्रेणी में नहीं रख रहा है, लेकिन वाइल्ड लाइफ कानून के मुताबिक बिना परमिशन के जंगली जानवरों के अंगों को ले जाने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends