बुधवार, 10 मार्च 2021

अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर:निजी स्कूल को फीस बढ़ाने का कारण बताना होगा,जिला शिक्षाधिकारियों को जारी किए आदेश


कोरोना काल के बाद अब अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर है। निजी स्कूलों मेंं बढ़ती फीस को लेकर स्कूली शिक्षा विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। स्कूल संचालकों को अब फीस बढ़ाने का कारण बताना होगा। शासन की अनुमति के बगैर अगर फीस बढ़ाई गई तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने सोमवार को भोपाल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इसमें वर्तमान में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 10वीं-12वीं की परीक्षा ऑफलाइन कराने का लेने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा स्कूलों में कोरोना के संक्रमण के बीच फीस बढ़ाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस साल किसी भी स्कूल में फीस नहीं बढ़ाई जाएगी।

आगामी सत्र में भी अगर कोई स्कूल फीस बढ़ाता है तो उसके लिए उसे शासन की अनुमति लेना होगी। फीस बढ़ाने का कारण भी बताना होगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकल कक्षाओं की परीक्षा निजी स्कूल अपने हिसाब से ऑनलाइन या ऑफलाइन ले सकते हैं। मगर इन स्कूलों को हर हाल में कोरोना बचाव की गाइडलाइन का पालन करना होगा। बच्चे किस तरह सुरक्षित ढंग से परीक्षा दें, इसकी जिम्मेदारी भी स्कूल संचालकों की रहेगी।

सभी जिला शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। स्कूली शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अभी आम लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में कोई भी निजी स्कूल संचालक अगर पालकों के साथ मनमानी करता है तो यह बर्दाश्त नहींं किया जाएगा। ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

शूटिंग पर बवाल:ग्वारीघाट में फिल्म की शूटिंग के दौरान सीढ़ी और धौलपुरी पत्थरों के टूटने पर हंगामा, ग्वारीघाट थाने में निगम ने दी शिकायत - New!

Chhattisgarh news

Delhi news

14 मार्च को निकलेगी गोडसे यात्रा:अनुमति नहीं मिली तो भी हिंदू महासभा यात्रा निकालेगी, ग्वालियर से दिल्ली तक गोडसे के विचारों को बताएंगे

DAVV का वार्षिक बजट 325 करोड़ में:10 मार्च को होगा पेश, VC और रजिस्ट्रार के लिए नई कार खरीदने का रखा जाएगा प्रस्ताव; एग्जाम से 25 करोड़ मिलते हैं

Enter national

Entertainment

Haryana


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends