रविवार, 21 मार्च 2021

मूंदी और पुनासा पुलिस की दबिश:घर में छुपा रखा था गोंद, वन विभाग ने दबिश देकर जब्त किया, आरोपी फरार


मूंदी व पुनासा वन विभाग टीम ने 2.80 लाख रु. का 16 क्विंटल गोंद किया बरामद

पुनासा ब्लॉक मुख्यालय के एक मकान पर वन अमले ने दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित गोंद बरामद किया। मूंदी व पुनासा वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को वन विभाग से सर्च वारंट जारी कराकर पुनासा के मकान का ताला तोड़कर 16 क्विंटल 65 किलो सालई व धावड़ा गोंद बरामद किया। इसकी कीमत 2.80 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी फरार है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया वन विभाग टीम को कुछ समय से पुनासा के रफीक मंसूरी के मकान में अवैध रूप से गोंद संग्रहण करने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर पहले वन विभाग के पुनासा एसडीओ जीएस मुवैल से आरोपी के मकान तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी कराया। इसके बाद पुनासा और मूंदी वन विभाग की टीम ने साथ मिलकर दबिश दी। टीम आरोपी रफीक मंसूरी के मकान पहुंची तो वहां ताला लगा था। पंचायत के सरपंच और पंचों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ा और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में धावड़ा और सालई गोंद जब्त किया।

इसका वजन करीब 16 क्विंटल 65 किलो है। अनुमानित कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी रफीक मंसूरी के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में पुनासा रेंजर दिनेश ठाकुर, उड़नदस्ता टीम के प्रभारी शंकर सिंह कनेश, सुनील सोमानी, डिप्टी रेंजर चंद्रभान सिंह परते, वनपाल अजय जगताप, बीएन राठौर, वनरक्षक वहीद कुरैशी, सत्यम सक्सेना, संजय रघुवंशी, गणेश राठौर, विशाल यादव, सुभाष बघेल, मुदुल तिवारी, गजेंद्र मूवैल, अनुज श्रीवास्तव अन्य शामिल थे।

Punjab news

Rajasthan news

Sportsnews

Utar Pradesh

chandigarhHimachal


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends