- ज्योतिषियों ने पिछले साल की सभी बाधाएं इस साल समाप्त होने के संकेत दिए
फाल्गुन माह के चलते 29 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस बार होली सर्वार्थ, अमृत सिद्धि और ध्रुव योग में मनेगी। इन तीनों शुभ योगों का संयोग पंडितों ने पर्व की शुभता बढ़ाने वाला और मंगलकारी होना बताया है। इस दिन पूर्णिमा होने के साथ ही भगवान शिव के अधिपत्य वाला दिन सोमवार रहेगा। एक दिन पहले रविवार को होलिका दहन होगा। खास बात यह है कि अशुभ माना गया भद्रा योग इस बार होलिका दहन के समय नहीं रहेगा। गत वर्ष 2020 में सोमवार को होलिका दहन था, जबकि होली मंगलवार को खेली गई थी।
पं. भंवरलाल शर्मा के अनुसार इस वर्ष होली पर ध्रुव योग रहेगा। इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर होगा। वहीं, मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान रहेंगे। शुक्र व सूर्य मीन में, मंगल व बुध वृषभ राशि में, बुध और राहु कुंभ, जबकि केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति से ध्रुव योग बनेगा। इस योग के बनने से इस बार होली पर्व की शुभता में इजाफा होगा।
हिंदू उत्सव समिति... होली चल समारोह को स्थगित करने का निर्णय
होलिका दहन : शाम 6.38 से रात 8:56 बजे {पूर्णिमा तिथि शुरू - 28 मार्च सुबह 03:27 बजे से पूर्णिमा तिथि संपन्न - 29 मार्च को 00:17 बजे तक
संगठन ऑनलाइन करेंगे समारोह
श्री हिंदू उत्सव समिति ने होली चल समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया है। वहीं, राजपूत समाज सहित कुछ सामाजिक संगठनों ने वर्चुअल होली मनाने की बात कही है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी का कहना है कि सोमवार को आयोजित होली चल समारोह को स्थगित कर दिया है। लेकिन अनराव की होली पर गुलाल लगाने जाने वालों पर प्रशासन से सख्ती न करने की मांग भी की गई है। इस प्रथा को देखते हुए जिला प्रशासन को निर्णय लेना चाहिए।


0 coment rios:
Hi friends