बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थी दो बार प्री-बोर्ड की परीक्षा देंगे। ऐसा पहली बार होगा। विद्यार्थियों को पहले ऑनलाइन और दूसरी बार ऑफलाइन परीक्षा देनी होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल और 12वीं की परीक्षा 1 मई से हाेगी। संचालनालय ने बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी है। लेकिन अभी तक माध्यमिक शिक्षा मंडल यह तय नहीं कर पाया है कि बोर्ड परीक्षाएं कितने केंद्रों पर ली जाएगी। इधर लोक शिक्षण संचालनालय ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए बनाया प्लान तैयार कर लिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो परीक्षाएं ऑफलाइन ही होगी। बोर्ड अभी ऑनलाइन परीक्षा लेने पर विचार नहीं कर रहा है।
70 प्रतिशत कोर्स के प्रश्न पूछे जाएंगे: शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में 86 सरकारी स्कूलों में 10वीं के 6000 और 12वीं के 4200 विद्यार्थी दर्ज हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा 70 प्रतिशत कोर्स के साथ लेगा। परीक्षा में इतने कोर्स के अंदर से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। बोर्ड ने इस संबंध के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को भी दे दिए हैं। इसके बाद जिला शिक्षा अिधकारी ने बोर्ड परीक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर प्राचार्यों से तैयारियां शुरू करवा दी है।
विद्यार्थियों के अंदर का डर कम करने पहली बार लेंगे दो प्री-बोर्ड परीक्षा
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार इस साल बोर्ड परीक्षा से पहले दो प्री-बोर्ड परीक्षाएं ली जाएगी। पहली परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में तो दूसरी अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में ली जाएगी। परीक्षा लेने का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर के मन का डर कम करना है। पहली परीक्षा के बाद विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों को विषय के शिक्षकों के पास ले जाकर हल करेंगे ताकि उन्हें मुख्य परीक्षा में कोई परेशानी ना आए।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
एमपी में बारिश के आसार:राजधानी समेत ग्वालियर, इंदौर, सागर में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3f8ramp

0 coment rios:
Hi friends