मंगलवार, 30 मार्च 2021

बड़वानी में भाजपा को झटका:पूर्व गृहमंत्री के नेतृत्व में BJP के 57 युवा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, दावा - भाजपा के पदाधिकारी भी आएंगे, BJP जिलाध्यक्ष ने कहा : पार्टी का एक भी कार्यकर्ता नहीं


  • बच्चन बोले : भाजपा की केंद्र-राज्य सरकार में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के दुर्दशा से परेशान है युवा

भारतीय जनता पार्टी के 57 युवा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए है। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं। बच्चन का दावा है कि सभी कार्यकर्ता पोलिंग बूथ स्तर पर वोटर्स में अपनी पकड़ रखते हैं] जो कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के साथ भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। BJP के कई पार्टी पदाधिकारी भी है, जो जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस में शामिल कोई भी कार्यकर्ता भाजपा का नहीं हैं।
पूर्व मंत्री बच्चन के अनुसार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों में आक्रोश है। इसी का परिणाम है कि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले युवा कार्यकर्ताओं ने अब कांग्रेस का सहयोग देने की ठान ली हैं। करीब 57 कार्यकर्ताओं ने रंगों के त्योहार होली के दिन कांग्रेस की सदस्यता ली हैं। 20 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता मंगलवार को भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कांग्रेस नेताओं से संपर्क कर रहे हैं, वे भी कांग्रेस की साफ-स्वच्छ एवं पारदर्शी नीतियों का समर्थन करते हुए पार्टी में शामिल होंगे।
मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ रही, लोन सब्सिड़ी बंद
बच्चन ने बताया कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित में कार्य किए है। भाजपा उद्योगपतियों की सरकार है, उद्योग घरानों को फायदा पहुंचाने का काम भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार कर रही हैं। देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, गैस व खानपान की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। कॉलेज की पढ़ाई कर चुके युवा बेरोजगार घूम रहे है, वहीं किसानों को अपनी उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, व्यापारी मनमाने दाम पर खरीदी कर रहे हैं। इसी तरह क्रॉप लोन में सब्सिड़ी मिलना बंद हो गई। ऐसे में हर युवा व किसान कमलनाथ सरकार को याद कर रहा हैं।
दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा करेंगे
इधर, बड़वानी भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री अपनी पार्टी में शामिल होने वाले 57 लोगों को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे है ये गलत हैं। एक भी व्यक्ति हमारी पार्टी में नहीं रहा है। हां, लेकिन जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए है उनमें 4 आपराधिक प्रवृत्ति के तो 4-5 नाबालिग हैं। हम तथ्यों के साथ मंगलवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा करेंगे।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends