- ज्यादातर वैक्सीनेशन केंद्रों पर 300-300 से ज्यादा बुजुर्ग पहुंचे
कोरोना टीकाकरण की कड़ी में गुरुवार को 91 वर्षीय लीला चंदानी और 90 वर्षीय मदनलाल कपूर ने टीका लगवाया। खास बात ये कि दोनों ही बुजुर्गों को अब तक कोरोना नहीं हुआ।
इसके बावजूद उन्होंने वैक्सीन लगवाई है। न्यू पलासिया निवासी लीला के पोते निखिल बताते हैं कि शुक्र है कि दादी को इस उम्र में भी कोरोना नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उन्हें टीका लगवाया है।
दादी रोज मेडिटेशन के साथ-साथ मॉर्निंग वाॅक करती हैं। वहीं, मदनलाल के बेटे हरिकिशन के मुताबिक पिता रोज सुबह योग करते हैं। शुरू से ही आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं का ही उपयोग करते हैं। खुद ही इलाज करते हैं। इसके चलते वे संक्रमण से बचे हुए हैं।

0 coment rios:
Hi friends