गुरुवार, 4 मार्च 2021

नाइट सफारी की शुरुआत:आज से वन विहार में शाम 7 से रात 10 बजे तक नाइट सफारी, वन मंत्री डॉ. शाह करेंगे शुभारंभ


  • सफारी शाम 7 से रात 10 बजे तक होगी

वन विहार नेशनल पार्क में गुरुवार से नाइट सफारी की शुरुआत होगी। 13 किमी के ट्रैक पर सैलानियों को 50 मिनट की सैर कराई जाएगी। इसमें पर्यटक सफारी के लिए गेट नंबर दो से होते हुए फ्री रेंज में घूम रहे शाकाहारी वन्य प्राणियों को देखते हुए गेट नंबर एक तक पहुंचेंगे। उसके बाद 4 किमी का रास्ता पार करते हुए डिस्प्ले बाड़ों के सामने से होते हुए गेट नंबर दो तक पहुंचेंगे।

वन विहार के अधिकारियाें ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे वन मंत्री डाॅ. विजय शाह इसकी शुरुआत करेंगे। कान्हा, बांधवगढ़ और पेंच नेशनल पार्क में नाइट सफाई शुरू हो चुकी है। यह सफारी शाम 7 से रात 10 बजे तक होगी। आम पर्यटकों के लिए शाम साढ़े छह बजे ही वन विहार बंद हो जाएगा।

नाइट सफारी के लिए ये रहेगा टिकट

  • 16 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए- 200 रु.
  • 5 से 16 साल तक के बच्चों के लिए- 100 रु.
  • 5 से कम उम्र वाले बच्चों के लिए- नि:शुल्क

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends