शहर की नई गल्ला मंडी में उपज की बोली के दौरान किसान आपस में झगड़ गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के किसानों ने गल्ला व्यापारी की मारपीट कर दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं तहसीलदार प्रमोद गर्ग उन्हें अस्पताल लेकर आए। व्यापारी का आरोप है कि मारपीट करने वाले उनका थैला लूट ले गए, जिसमें 6 लाख 21 हजार रुपए नगदी, खाने का टिफिन, पानी की बोतल व दस्तावेज थे। भूता बाजार निवासी अरविंद जैन (57) पुत्र रामस्वरूप जैन गल्ला व्यापारी हैं। उनकी पुरानी गल्ला मंडी में रजत ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। वे मंगलवार की दोपहर नई गल्ला मंडी में बाजरा खरीदने गए थे। उनका 600 बोरी बाजरा नई गल्ला मंडी के दो नंबर टीनशेड में रखा हुआ है। वे शाम करीब 4.50 बजे जब नई गल्ला मंडी के तीन नंबर टीनशेड में बैठे हुए थे।
तभी मंडी परिसर में किसानों में आपस में विवाद हो रहा था। इसी दौरान किसानों का एक समूह दौड़ते हुए उनकी ओर आया ओर बोला यही थे इसके बाद लोगों ने उनकी मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस और तहसीलदार प्रमोद गर्ग मौके पर पहुंचे। घायल व्यापारी अरविंद जैन को अस्पताल पहुंचाया। जहां जैन ने बताया कि उनके साथ 6.21 लाख रुपए की लूट भी हुई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
एमपी में बारिश के आसार:राजधानी समेत ग्वालियर, इंदौर, सागर में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

0 coment rios:
Hi friends