- 18-30 साल के ज्यादातर लोग ऑप्शन पर ध्यान तक नहीं देते
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के दौरान 60 फीसदी लोगों ने अंगदान की ख्वाइश जाहिर की तो 40 प्रतिशत ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। दरअसल परिवहन विभाग पिछले तीन माह से अंगदान की खातिर सर्वे कर रहा है। इसमें करीब नौ हजार लोगों ने अपनी राय दी है। डीएल के आवेदन फॉर्म में अंगदान को बढ़ावा देने एक ऑप्शन शामिल किया गया हैं। सर्वे में 18 से 30 तक की उम्र के लोगों ने इस मुद्दे पर आवेदन फॉर्म के कॉलम में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन बुजुर्गों ने इसकी जरूरत बताते हुए स्वेच्छा से अंगदान करने की बात कही।
आरटीओ संजय तिवारी का कहना है कि विभाग, समाज में चेतना लाने की खातिर अंगदान करने मुहिम चला रहा है। इसके अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि किडनी, लिवर, आंख आदि के रोग से ग्रस्त जिन गंभीर मरीजों को मानव अंग की आवश्यकता है, उनकी जरूरत के अनुसार यह मिल सकें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में करीब डेढ़ साल पहले डीएल के आवेदन फॉर्म में भी अंगदान करने संबंधी ऑप्शन को जोड़ा गया है। जब लोगों ने इस ऑप्शन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, तो परिवहन विभाग का अमला पिछले तीन महीनों के दौरान आवेदकों से सर्वे जैसी पूछताछ करने लगा।
यह हैं कारण
- बुजुर्गों का कहना है कि वह अंगदान के लिए तैयार हैं ताकि उनके अंग मृत्यु के बाद लोगों के काम आएं।
- कुछ सामाजिक संगठनों ने भी लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया है। इस वजह से बुजुर्ग आगे आ रहे हैं।
^ अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त प्रयास शुरू किए जाएंगे। भोपाल सहित कुछ स्थानों पर पहले के मुकाबले जागरूकता में बढ़ोतरी हुई है।
-मुकेश जैन, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर
Bollywoodnews
उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो


0 coment rios:
Hi friends