मंगलवार, 2 मार्च 2021

जल्द चलेगी यात्री ट्रेन:फतेहाबाद से उज्जैन 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाई मालगाड़ी


  • शाम 7.15 बजे फतेहाबाद से चलकर रात 8.10 बजे उज्जैन पहुंची, चित्तौड़गढ़ से हजीरा जाएगी

रेलवे ने सोमवार को फतेहाबाद चंद्रावतीगंज से उज्जैन के बीच मालगाड़ी का संचालन किया। गेज परिवर्तन के बाद इस ट्रैक पर चलने वाली यह पहली ट्रेन है। यह ट्रेन शाम 7.15 बजे फतेहाबाद से रवाना होकर रात 8.10 बजे उज्जैन पहुंची। डीआरएम विनीत गुप्ता के अनुसार 42 कोच की इस ट्रेन में 3606 टन सामान था। इसे लोको पायलट अभिषेकसिंह डोडिया, सहायक लोको पायलट लाखाराम मीणा और गार्ड प्रवीण कुमार लेकर आए। एसएसई मनीष ने बताया यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ से हजीरा जाएगी।

11 फरवरी को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने इस ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने तकनीकी कमियां होने पर सुधार के निर्देश दिए थे। सुधार के 18 दिन बाद इस ट्रैक पर ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल पाई हालांकि यात्री ट्रेन के लिए अभी दो सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। 21.54 किलोमीटर खंड का गेज परिवर्तन और रेलवे संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद इस खंड पर पहली मालगाड़ी है। इसकी औसत रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इसके पहले फतेहाबाद से शिप्रा ब्रिज केबिन तक 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाई थी।

फरवरी 2014 से बंद था ट्रैक

मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए इस मार्ग पर फरवरी 2014 से ट्रेन का संचालन बंद था। ट्रैक का निर्माण करने के बाद भार वहन क्षमता जांचने के लिए 19 दिसंबर 2019 को उज्जैन के पास शिप्रा केबिन से राणाबड़ तक इंजिन चलाया था।

ब्रॉडगेज होने से 18 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
उज्जैन-फतेहाबाद ब्रॉडगेज से 18 गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्हें आर्थिक के साथ सामाजिक बदलाव आने की उम्मीद है। वे इसके लिए 7 साल से इंतजार कर रहे थे। जवासिया, हासामपुरा, बिंद्राज, गोंदिया, लिंबा पिपल्या, लेकोड़ा, राणाबड़, कांकरिया, चिराखान, रालामंडल, उमरिया, टंकारिया, टकवासा, धर्माट आदि गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगा। उन्हें 7 साल से इंदौर का सफर वाया सड़क मार्ग करना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends