शुक्रवार, 19 मार्च 2021

तेंदुए के हमले में घायल मासूम की मौत:खंडवा रोड पर हमले से हुए 4 लोग घायल, उपचार के दौरान मौत .. पेट में हुआ था इन्फेक्शन


10 मार्च को रालामंडल सेंचुरी से निकला तेंदुए द्वारा लिंबोदी रहवासी इलाके में घुस कर चार से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। हमले में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल थे। हमले में 11 माह की मासूम भूमिका भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात मासूम की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि आंतों में इन्फेक्शन होने कारण मौत हुई है। इस घटना के दौरान आरती, उनके पति सुकराज और उनकी बेटी घायल हुई थी। आरती को सिर में और सुकराज को हाथ में चोंट थी।

दो साल पहले हुए वन्य जीवों की गणना हुई। जहां मध्य प्रदेश में तेंदुए की संख्या 1817 मिले। जबकि अकेले इंदौर वनमंडल में 28 तेंदुओं के पगमार्क देखे गए है। ये तेंदुए इंदौर, चोरल, महू और मानपुर के जंगलों में है। ज्यादातर तेंदुए की हलचल चोरल और महू वनक्षेत्र में रहती है।

यह थी घटना

10 मार्च को रालामंडल क्षेत्र से निकला तेंदुआ खंडवा रोड पर न्यू रानीबाग क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में देखा गया था। वन विभाग की टीम जिस समय उसके पीछे भाग रही थी तेंदुआ खेमराज राठौर के घर में जा घुसा था। इस समय खेमराज बाथरूम में नहा रहे थे और उनकी पत्नी पदमा खाना बना रही थी। तेंदुए ने उनकी पत्नी पर पीछे से वार किया, पंजा लगने के कारण उनकी पीठ पर खरोंच आई थी। पत्नी की चीख की आवाज जब पति ने सुनी तो वे भी घर के बाथरूम से बाहर निकले तो तेंदुए ने खेमराज को भी घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ घर के पीछे के दरवाजे से निकलकर एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया, जहां चौकीदार सुखलाल के पोते-पोती खेल रहे थे। तेंदुए ने एक बच्ची को पकड़ लिया और उसका सिर मुंह में दबा लिया था।

यह देख बच्ची की मां और चौकीदार चिल्लाए तो वह बच्ची को छोड़ चौकीदार पर लपक गया और उसका हाथ अपने जबड़े में भर लिया था। इस दौरान आरती शुक्ला पति सुकराज शुक्ला के साथ उनकी 11 माह की बच्ची को सिर में चोट लगी थी। आरती को सिर में तो वहीं सुकराज शुक्ला को हाथ में चोट लगी थी। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन गुरुवार देर रात मासूम की मौत हो गई।


Bihar

Bollywoodnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends